झारखंड विधानसभा : विशेष सत्र में CM सोरेन ने कहा- विश्वास प्रस्ताव लाने की वजह BJP 

News Alert
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड विधानसभा (Jharkhand Legislative Assembly) का एक दिवसीय विशेष सत्र (Special session) सोमवार को शुरू हो गया है। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जैसे ही विश्वास मत के प्रस्ताव पर बोलना शुरू किया तभी भाजपा विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया है।

सदन की कार्यवाही शुरू होते ही मुख्यमंत्री Hemant Soren  ने विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे सवालों का जवाब दिया। विश्वास मत के प्रस्ताव पर हेमंत सोरेन ने सदन में कहा कि विश्वास प्रस्ताव लाने की वजह भाजपा है।

जिस राज्य में भाजपा की सरकार नहीं होती है, वहां भाजपा की तरफ से गृहयुद्ध जैसा माहौल बना दिया जाता है। इसलिए यूपीए गठबंधन को विश्वास प्रस्ताव लाना पड़ा है।

विधायक बस में सवार होकर करीब 11 बजे विधानसभा पहुंचे

उल्लेखनीय है कि सदन की कार्यवाही शुरू होने के पहले सुबह करीब झारखंड मुक्ति मोर्चा (Jharkhand Mukti Morcha) कोटे के मंत्रियों के साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खुद सर्किट हाउस पहुंचे।

सर्किट हाउस में ही UPA के तमाम विधायकों को रायपुर से रांची लाने के बाद रखा गया था। यहां से विधायक बस में सवार होकर करीब 11 बजे विधानसभा पहुंचे।

बताया जाता है कि पहली बार UPA के विधायकों ने सामान्य गेट से प्रवेश न लेकर उस गेट से अंदर गए जो मुख्यमंत्री के लिए इस्तेमाल होता है।

Share This Article