Homeझारखंडस्वास्थ्य, शिक्षा और समाज कल्याण विभाग अपने कार्यों में सुधार लाएं: अर्जुन...

स्वास्थ्य, शिक्षा और समाज कल्याण विभाग अपने कार्यों में सुधार लाएं: अर्जुन मुंडा

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

बोकारो: केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने रविवार को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त समेत जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ नीति आयोग के तहत निर्धारित विभिन्न आयाम के संबंध में विस्तार से समीक्षा की।

इस दौरान उपायुक्त एवं उप विकास आयुक्त ने केंद्रीय मंत्री को क्रमवार स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, कृषि ,जल संसाधन, बुनियादी ढ़ांचा एवं वित्तीय समावेशन और कौशल विकास के क्षेत्र में किए गए कार्य, आकांक्षी जिलों में जिले का कंपोजिट स्कोर एवं डेल्टा रेंक के संबंध में बताया।

इसी तरह स्वास्थ्य एवं पोषण के क्षेत्र में वर्तमान वित्तीय वर्ष के लक्ष्य व योजना से भी केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया गया। संस्थागत प्रसव के मामले में जिले का प्रदर्शन 102.74 है।

आंगनबाड़ी केंद्रों को माडल आंगनबाड़ी केंद्र के रूप में परिवर्तित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिला खनीज फाउंडेशन ट्रस्ट के तहत चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को रखा जा रहा है, ताकि इस क्षेत्र में और बेहतर प्रदर्शन किया जा सके।

कोविड काल में ई पाठशाला के माध्यम से कक्षाएं संचालित की गई है

आमजनों को बेहतर स्वास्थ्य पोषण सेवा मुहैया हो। आंगनबाड़ी केंद्रों में 45 खाद्य पदार्थों से निर्मित रेडी टू ईट पैकेट की आपूर्ति की जा रही है, जिससे बच्चों को बेहतर पोषण मिल सके।

कुपोषित बच्चों को भी कुपोषण उपचार केंद्र में भर्ती कर उन्हें कुपोषण मुक्त किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में कुपोषण उपचार केंद्रों को अपग्रेड भी किया जा रहा है। कोविड टीकाकरण में भी जिले का प्रदर्शन बेहतर है।

अब तक कुल 25,51,875 लोगों को टीका लगाया गया है। छात्रों का प्राथमिक से अपर प्राथमिक विद्यालयों में ट्रांजिशन का प्रतिशत रेट वर्तमान में 91 फीसद है, जिसे इस वर्ष सौ फीसद तक ले जाने का लक्ष्य रखा गया है।

वहीं, अपर प्राथमिक से सेकेंडरी विद्यालयों में ट्रांजिशन रेट वर्तमान में 88 फीसद है, जिसे इस वर्ष 95 फीसद तक ले जाने का लक्ष्य रखा गया है।

कोविड काल में ई पाठशाला के माध्यम से कक्षाएं संचालित की गई है। वर्तमान में 261 स्मार्ट क्लास एवं टैब लैब है। जिसे और बढ़ाने के दिशा में कार्य किया जा रहा है।

इस मौके पर धनबाद के सांसद पीएन सिंह उपस्थित थे

समीक्षा क्रम में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि स्वास्थ्य, समाज कल्याण (पोषण) एवं शिक्षा विभाग के कार्य एक दूसरे से जुड़े हुए हैं। विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों व शिक्षकों की संख्या के संबंध में भी जानकारी ली।

साथ ही विद्यालयों में 24 घंटे बिजली शुद्ध पेयजल जैसी सुविधाओं को सुनिश्चित करने अधिकारियों के क्षेत्र भ्रमण के दौरान विद्यालयों का निरीक्षण करने का निर्देश दिया।

केंद्रीय मंत्री ने कोरोना काल को चैलेंज के रूप में लेते हुए और ज्यादा काम करने की बात कही। नीति आयोग के निर्धारित मापदंडों में जिला का प्रदर्शन अच्छा है, लेकिन इसे और अच्छा करना है।

केंद्रीय मंत्री ने कृषि , जल संसाधन, बुनियादी ढ़ांचा एवं वित्तीय समावेशन और कौशल विकास के तहत जिले के प्रदर्शन की समीक्षा की।

कृषि ,जल संसाधन की समीक्षा क्रम में उन्होंने भू जल स्तर को बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री की योजना के संबंध में बताया। कहा कि आगे आने वाली नई पीढ़ी के लिए देश की आजादी के 75 वी. वर्षगांठ पर देश के सभी जिलों में 75 अमृत सरोवर तैयार करने का लक्ष्य है।

यह आकार में काफी बड़े होंगे, जिससे भू जल स्तर को रिचार्ज करने में काफी सहयोग होगा। उन्होंने उपायुक्त समेत अन्य संबंधित अधिकारियों को इस दिशा में योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने को कहा। झारखंड स्टेट लाइवलीहूड प्रमोशन सोसाइटी द्वारा समूहों के माध्यम से सखी दीदीओ को स्वरोजगार से जोड़ने को लेकर किए गए कार्यों पर प्रसन्नता व्यक्त की।

उन्होंने जल जीवन मिशन के तहत जिले के 34 फीसद घरों तक सीधे नल से जल पहुंचाने इस कार्य में जिला राज्य में तीसरे स्थान पर है प्रसन्नता जताई और इसे मिशन मोड में पूरा करने को कहा।

केंद्रीय मंत्री ने जिले के जन जातीय समाज को उनके जीवनशैली/संस्कृति को देखते हुए सामूदायिक वन अधिकार पट्टा, वन उत्पादों का डाक्यूमेंटेशन आदि, समाज को सुनिश्चित कराने का निर्देश जिला प्रशासन को दिया।

स्वयं सहायता समूह के दीदीओं से किया संवाद किया और उनके द्वारा बैंक से लिए गए ऋण, काम व आमदनी के संबंध में चर्चा की।

कैंप टू स्थित अमृत पार्क का भी किया निरीक्षण और प्रसन्नता व्यक्त की। बैठक का संचालन उप विकास आयुक्त ने किया। धन्यवाद ज्ञापन अपर समाहर्ता ने किया। इस मौके पर धनबाद के सांसद पीएन सिंह उपस्थित थे।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...