झारखंड : जनजातीय महोत्सव के दूसरे दिन के मुख्य अतिथि होंगे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) 10 अगस्त को झारखंड सरकार की ओर से आयोजित जनजातीय महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लेंगे।

कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता Rakesh Sinha ने बताया कि जनजातीय महोत्सव के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 10 अगस्त को शाम चार बजे रांची बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कांग्रेस भवन आएंगे

इसके बाद शाम 4.05 बजे हिनू स्थित कर्पूरी ठाकुर (Karpoori Thakur) की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे।

आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित गौरव यात्रा कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए हिनू चौक से बिरसा चौक तक पदयात्रा करेंगे।

Birsa Munda की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कांग्रेस भवन आएंगे। शाम को पांच बजे कांग्रेस भवन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर द्वारा भूपेश बघेल को सम्मानित किया जायेगा।

इसके बाद शाम 5.30 बजे वे झारखंड सरकार द्वारा आयोजित जनजातीय महोत्सव में भाग लेने मोरहाबादी मैदान जायेंगे।

Share This Article