झारखंड : मुखिया पति पर 3 बच्चों की मां से जबरन शादी करने का आरोप, महिला के पति ने…

मुखिया पति की यह तीसरी शादी है, पहली शादी स्वजातीय में हुई थी, उससे बच्चे भी है

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

साहिबगंज : जो महिला मेला घूमने गई थी, उसे जबरन उठाकर मंदिर में मुखिया पति ने विवाह (Force Marrige) कर लिया। ऐसा कोई और नहीं बल्कि महिला के पति ने ही आरोप लगाया है।

मामला राजमहल अनुमंडल क्षेत्र में सैदपुर पंचायत का है। महिला के पति राजेश मंडल ने मुखिया टेरेसा टुड्डू (Teresa Tuddu) के पति दुर्गा मंडल पर अपनी पत्नी से जबरदस्ती विवाह करने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि इस मामले में पुलिस भी कुछ नहीं कर रही है।

झारखंड : मुखिया पति पर 3 बच्चों की मां से जबरन शादी करने का आरोप, महिला के पति ने…-Jharkhand: Chief's husband accused of forcibly marrying the mother of 3 children, the woman's husband…

मुखिया पति की तीन शादियां

बताया जाता है कि दुर्गा ने पहले से दो शादी कर रखी थी। मुखिया पति की यह तीसरी शादी है। पहली शादी स्वजातीय में हुई थी। उससे बच्चे भी है। दूसरी शादी आदिवासी महिला टेरेसा टुड्डू के साथ की, जो वर्तमान में सैदपुर पंचायत की मुखिया हैं। अब तीसरी शादी के बारे में लोग चर्चा कर रहे हैं।

झारखंड : मुखिया पति पर 3 बच्चों की मां से जबरन शादी करने का आरोप, महिला के पति ने…-Jharkhand: Chief's husband accused of forcibly marrying the mother of 3 children, the woman's husband…

इस कारण हुई मुखिया पति की जमकर धुनाई

ऐसा बताया जा रहा है कि मंगलवार को मुखिया पति दुर्गा मंडल और उक्त महिला को घर में आपत्तिजनक स्थिति (Critical Situation) में ग्रामीणों ने देख लिया। उसके बाद मुखिया पति को जमकर पीटा।

फिर दुर्गा ने उस महिला से थाने से महज कुछ दूरी पर स्थित शिव मंदिर (Shiv Mandir) में जाकर शादी कर ली। महिला के पति के सामने ही दुर्गा ने ऐसा किया। महिला के पति ने थाने में शिकायत की है,लेकिन अब तक पुलिस ने कुछ नहीं किया है।

Share This Article