झारखंड में कोरोना के 126 एक्टिव मरीज

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड में कोरोना (Corona) के 126 मरीज एक्टिव है। इसमें सबसे अधिक 45 मरीज रांची में एक्टिव (Active) है। राज्य में कोरोना की रफ्तार पहले के मुकाबले धीरे धीरे कम हो रही है।

गुरुवार को सुबह को बताया गया कि इन 24 घंटों में कोरोना से 15 मरीज स्वस्थ हुए हैं। इसके विपरीत राज्य में कोरोना के आठ नए मरीज मिले हैं।

कुल दो करोड़, 26 लाख, 39 हजार, 284 सैंपल की जांच की गयी

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बोकारो से तीन, धनबाद से एक, पूर्वी सिंहभूम (jamshedpur)से एक, गुमला से एक और रांची से दो मरीज है।

राज्य में कुल कोरोना मरीजों की संख्या अब चार लाख, 42 हजार, 68 हो चुकी है। इस बीच कोरोना का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

राज्य में कुल दो करोड़, 26 लाख, 39 हजार, 284 सैंपल की जांच की गयी है। इनमें से 126 Active case है। कोरोना से चार लाख, 36 हजार, 612 मरीज ठीक हुए हैं।

Share This Article