झारखंडहेल्थ

झारखंड में पिछले 24 घंटे में मिले कोरोना के 21 नए केस

रांची: झारखंड में कोरोना (Corona) के 21 नए केस मिले हैं। जबकि 17 लोग स्वस्थ हुए हैं। कोरोना के 141 Patient active है। इसमें सबसे अधिक 47 मरीज रांची में एक्टिव है।

शनिवार को सुबह को बताया गया कि इन 24 घंटों में कोरोना से 17 मरीज स्वस्थ हुए हैं। इसके विपरीत राज्य में कोरोना के 21 नए मरीज मिले हैं।

स्वास्थ्य विभाग (Health Department) के अनुसार बोकारो से तीन, देवघर से चार, धनबाद से एक, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर )से दो, गढ़वा से एक, गोड्डा से एक, हजारीबाग से एक, लातेहार से तीन, रामगढ़ से दो और रांची से तीन मरीज है।

राज्य में पांच हजार, 330 मरीजों की मौत कोरोना से हुई

राज्य में कुल कोरोना मरीजों (Corona patients) की संख्या अब चार लाख, 42 हजार, 12 हो चुकी है। इस बीच कोरोना का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

राज्य में कुल दो करोड़, 26 लाख, 11 हजार, 261 सैंपल की जांच की गयी है। इनमें से 141 सक्रिय केस है। कोरोना से चार लाख, 36 हजार, 541 मरीज ठीक हुए हैं।

हालांकि राज्य में पांच हजार, 330 मरीजों की मौत कोरोना से हुई है। झारखंड में कोरोना का Recovery rate 98.76 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.20 प्रतिशत है।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker