जमशेदपुर में दो नाबालिगों के साथ अश्लील हरकत मामले में टोनी डेविड गिरफ्तार

News Alert
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : टेल्को के मदर टेरेसा वेलफेयर ट्रस्ट (Mother Teresa Welfare Trust) के दफ्तर में दो नाबालिग लड़कियों के साथ अश्लील हरकत करने के मामले में फरार आरोपी टोनी डेविड (Tony David) को Police ने पंजाब से अपनी गिरफ्त में ले लिया है।

गौरतलब है कि टोनी डेविड गोविंदरपुर थाना क्षेत्र के घोड़ाबांधा आशीष भवन का निवासी है। उसे शुक्रवार को जमशेदपुर लाया गया और MGM Hospital में मेडिकल के बाद न्यायिक हिरासत में Jail भेज दिया गया।

मामले के एक अन्य आरोपी हरपाल सिंह थापर की जेल में हो चुकी है मौत

मामले के एक अन्य आरोपी Mother Teresa Welfare Trust के संचालक हरपाल सिंह थापर की जेल में ही मौत हो चुकी है।

इस मामले में आरोपी Warden गीता देवी, बाल कल्याण समिति की पूर्व चेयरपर्सन पुष्पा रानी तिर्की, आदित्य सिंह को आरोपी बनाया गया था।

न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया

Police ने मामले के चार आरोपी हरपाल सिंह थापर, उसकी पत्नी पुष्पा तिर्की, गीता सिंह और अमित सिंह को Police ने मध्य प्रदेश (MP) के सिंगरोली के माडा से 16 जून 2021 को गिरफ्तार (Arrested) किया था। इसके बाद सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।

इस मामले में घाघीडीह Jail में बंद हरपाल सिंह थापर की मौत (Death) 17 जुलाई 2021 की सुबह हो गई थी।

उस दौरान पूरी घटना को लेकर काफी हंगामा हुआ था, जिसके बाद प्रशासन द्वारा मामले की जांच की गई थी।

Share This Article