रांची सोनाहातू में ट्रिपल मर्डर, डायन बिसाही के शक में हुई हत्या

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची के सोनाहातू इलाके में डायन बिसाही के शक में रविवार को तीन लोगों की हत्या (Murder) कर दी गई। बताया जाता है कि डायन बिसाही के आरोप में ट्रिपल मर्डर (Triple murder) की घटना को अंजाम दिया गया है।

ट्रिपल मर्डर की जानकारी स्थानीय लोगों ने सोनहातू थाने की पुलिस को दी। जानकारी मिलने के बाद सोनाहातू थाने की पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

पुलिस तीसरे शव की कर रही है तलाश

पुलिस ने अब तक दो शव (Dead Body) बरामद कर लिया है और तीसरे शव की खोजबीन की जा रही है। फिलहाल हत्या किसने की है यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।

सोनहातू थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस तीसरे शव की तलाश कर रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

Share This Article