गिरिडीह में नक्सलियों ने की पूर्व उपमुखिया की हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में दहशत

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरिडीह: नक्सल प्रभावित डुमरी थाना क्षेत्र के जरीडीह -तेलियाबहियार में मंगलवार देररात हथियारबंद चार भाकपा माओवादियों ने पूर्व उप मुखिया पूर्व उप मुखिया सद्दाम अंसारी (Saddam Ansari) उर्फ गुड्डू डुमरी की गोली मारकर हत्या कर दी। वह तेलियाबहियार में रहते थे।

नक्सलियों की ताबड़तोड़ फायरिंग (Firing) में सात गोलियां गुड्डू के जिस्म में धंस गई। बाद खून से लथपथ गुड्डू पर सरिया से प्रहार किया। सूचना मिलने पर सुबह डुमरी ओर पीरटांड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

क्या है मामला

देर रात माओवादियों ने निवर्तमान मुखिया असलम अंसारी उर्फ गुड्डू को गोलियों से भून दिया। बताया जा रहा है चार की संख्या में माओवादी आए थे। उनलोगों ने वर्दी पहन रखा था और हथियार से लैस थे।

माओवादी घटना को अंजाम देकर पुलिस दलाल मुर्दाबाद के नारा लगाते निकल गए। बताया जा रहा है कि माओवारियों ने असलम अंसारी पर पुलिस (Police) का भेदिया होने का आरोप लगाया।

बुधवार की सुबह डुमरी पुलिस घटना स्थल पहुंची और जांच शुरू कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।

मौके से जिंदा कारतूस सहित चार खोखा बरामद किये गए हैं। बरामद खोखे इंसास और एके 47 के बताये गए हैं। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं की गई है।

बताया जाता है कि असलम अंसारी मंगलवार को डुमरी में हो रहे पंचायत चुनाव (Panchayat Election) के मतगणना सेंटर पर गया था।

यहीं से वह रात लगभग 8 बजे बाइक पर सवार होकर वापस अपने घर तेलियाबहियार लौट रहा था। रात करीब साढ़े दस बजे में वह बाइक से अपने घर पर पहुंचा और दरवाजा खोलने के लिए आवाज लगाने लगा।

तभी उसके घर के पास 4 वर्दीधारी नक्सली पैदल आए और असलम से नाम पूछा। नाम बताते ही माओवादियों ने फायरिंग शुरू दी।

दो लोगों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाई जिसमें दो गोली पूर्व असलम को लगी और वह जमीन पर गिर गिर गया। इसके बाद एक लोहे के रॉड (Iron Rod) से भी वार किया गयागिरिडीह पुलिस जांच में जुट गई है।

Share This Article