दुमका में दुष्कर्म के आरोप में एक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दुमका: काठीकुंड की पुलिस ने महिला के साथ दुष्कर्म के आरोप में कुसुमघाटी गांव के वाटसन सोरेन को शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कुसुमघाटी गांव के वाटसन सोरेन ने तीन बच्चे की मां के साथ बीते 25 मार्च को दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था।

जब महिला के पति किसी रिश्तेदार के शादी समारोह में गया था। पीड़ित महिला ने अपने बयान में बताया कि जब उसका पति 27 मार्च को घर वापस आया तो वो सारी जानकारी दी।

आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया

लेकिन पति क्षुब्ध होकर कहीं चला गया था। बाद में पति को खोज कर लाने के बाद पति ने पत्नी से थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने की बात कही, अन्यथा पत्नी को तलाक देने पर अडिग रहा।

28 मार्च को पीड़िता ने पति के साथ थाना आकर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराई। थाना प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Share This Article