झारखंड : बाइक से गिरकर घायल हुईं खोरठा भाष की प्रसिद्ध गायिका प्रियंका का निधन

News Alert
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दुमका: दुमका जिले के रामगढ़ प्रखंड के पहाड़पुर गांव की रहने वाली खोरठा भाषा की मशहूर गायिका प्रियंका दीवानी (Priyanka Deewani) का निधन हो गया।

उन्होंने आखिरी सांस कोलकाता के एक निजी नर्सिंग होम में ली। उनके निधन (Death) की सूचना से खोरठा गीत प्रेमियों में मायूसी छा गई है।

‘चल चल गे मेला गोरी मेला तोरा खियाइब केला’ और ‘हमा घुरे के मनवा करे हो गाड़ी सफरिया में’ जैसे कई सुपरहिट खोरठा गीत गा चुकी हैं।

प्रियंका दीवानी का गया खोरठा गीत ‘ले बुनिया झोंप झोंप’ इन दिनों काफी लोकप्रिय हो रही थी। सोशल मीडिया (Social media) में छह माह के अंदर 38 मिलियन लोगों ने इस खोरठा गीत को देख चुके हैं।

बाइक से गिरने से हुई थीं गंभीर रूप से घायल

बता दें कि 24 अगस्त को वह खोरठा एलबम की शूटिंग के लिए रामगढ़ प्रखंड के बंदरजोड़ा पंचायत में कन्हारा नदी किनारे बाइक से जा रही थीं। इसी बीच वह बाइक से गिर कर गंभीर रूप से जख्मी हो गई थीं।

उन्हें इलाज के लिए फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल (Phulo Jhano Medical College Hospital) में भर्ती किया गया था। अस्पताल प्रबंधन ने बेतहर इलाज के लिए प्रियंका दीवानी को हायर सेंटर रेफर कर दिया था।

इसके बाद कोलकाता में उन्हें एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती किया गया था। लेकिन यहां उन्हें चिकित्सक बचा नहीं सके। उनकी लोकप्रियता (Popularity) का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सोशल मीडिया पर उनके चाहने वालों की तादाद लाखों में है।

Share This Article