Homeझारखंडगढ़वा में दो पक्षों के बीच मारपीट, गर्भवती समेत तीन लोग घायल

गढ़वा में दो पक्षों के बीच मारपीट, गर्भवती समेत तीन लोग घायल

Published on

spot_img

गढ़वा: डंडई थाना क्षेत्र के बैरियादामर गांव में शनिवार की सुबह भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना में एक गर्भवती महिला समेत एक ही पक्ष के तीन लोग घायल हो गए।

घायलों में नेसार अंसारी, पत्नी हसबीना खातून तथा उसकी भाभी बदरून बीवी पति सोहराब अंसारी शामिल हैं। इनमें हसबीना खातून की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

गर्भवती सदर अस्पताल में भर्ती

हसबीना खातून गर्भवती है। उसके पेट में गंभीर चोट लगी है। उसका बायां हाथ भी हंसिया से जख्मी हुआ है। सदर अस्पताल में हसबीना का इलाज चल रहा है, जबकि बदरुन बीबी सीएचसी मेराल में भर्ती है।

बताया गया है कि नेसार अंसारी और उसके गांव के जैनुल अंसारी के बीच पहले से ही भूमि विवाद चल रहा है। विवादित भूमि में नेसार अंसारी ने अरहर का फसल लगाया था।

बताया गया कि शनिवार की सुबह जैनुल अंसारी, उसकी पत्नी नूरैशा बीवी तथा भाई नूर मोहम्मद अंसारी उक्त अरहर के फसल को काट रहे थे।

उधर, घूमने निकली हसबीना खातून ने फसल काटते देखकर उन्हें मना किया। इसके बाद दोनों पक्षों में तू-तू मैं-मैं शुरू हो गई। देखते ही देखते दो ओर से मारपीट होने लगी।

जैनुल अंसारी और उसके परिवार वालों ने मिलकर हसबीना को हंसिया और डंडे से प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसकी जानकारी मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचे बदरुन बीबी और नेसार अंसारी को भी दूसरे पक्ष के लोगों ने पीटकर घायल कर दिया।

बदरुन बीबी की पीठ में हंसिया से प्रहार कर जख्मी किया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों पक्ष उक्त भूमि पर अपना दावा करते हैं।

पुलिस कर रही मामले की छानबीन

भूमि को लेकर वर्ष 2020 में भी मारपीट की घटना हुई थी। इधर, पीड़ित पक्ष ने मारपीट को लेकर डंडई थाना में जैनुल अंसारी, नुरैशा बीबी तथा नूर मोहम्मद अंसारी को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...