हजारीबाग में हुए सड़क हादसे में तीन की मौत, कई घायल

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

हजारीबाग: गोरहर थाना क्षेत्र के (GT Road) पर स्थित गोरहर नदी के पुल पर सोमवार को एक सड़क दुघर्टना (Road Accident) में तीन लोगों की मौत (Death) हो गई है। कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल (Injured)हो गए हैं।

बताया गया कि मेदनीपुर (बंगाल) से एक बस से लोग गया पिंडदान (Pind Daan) करने जा रहे थे। GT Road पर स्थित गोरहर नदी के पुल पर बस ने आगे चल दूसरे वाहन को पीछे से जोरदार टक्कर (Hit Hard) मार दी।

इस दुर्घटना में तीन लोगाें की मौत हो गई। इसके अलावा तीस लोग घायल हो गए है। खबर लिखे जाने तक मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पायी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल (Probing) कर रही है।

Share This Article