झारखंड जनता दल का 16 को JDU में होगा विलय: गौतम सागर

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड जनता दल के केंद्रीय अध्यक्ष (Central President of Jharkhand Janata Dal) गौतम सागर राणा ने कहा कि झारखंड जनता दल का (Jharkhand Janata Dal) 16 अक्टूबर को जदयू में विलय होगा।

कार्निवल हॉल रांची में आयोजित समारोह में JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह की मौजूदगी में पार्टी का विलय होगा।

उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी जदयू की विचारधारा से प्रभावित होकर उसमें शामिल हो रही है। सांप्रदायिक ताकतों से मुकाबला करने के लिए हम लोग नीतीश कुमार के साथ मिलकर काम करेंगे।

राष्ट्रीय पटल पर वैचारिक लड़ाई में एकजुट होने का वक्त

राणा गुरुवार को रांची के होटल एवीएन ग्रैंड में पत्रकार वार्ता में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि देश में सांप्रदायिक विचारधारा का बोलबाला है लेकिन बिहार के CM Nitish Kumar ने BJP से नाता तोड़ कर इसको चुनौती दी है।

BJP की सांप्रदायिक सोच, पूंजीवाद और बेरोजगारी के खिलाफ आज राष्ट्रीय पटल पर वैचारिक लड़ाई में एकजुट होने का वक्त आ गया है।

उन्होंने कहा कि नवंबर में JDU की एक विशाल रैली झारखंड में होगी। 2024 में पूरे देश में UPA और NDA गठबंधन के बीच चुनावी मुकाबला (Election Contest) होगा।

पत्रकार वार्ता में झारखंड जनता दल के कार्यकारी अध्यक्ष आबिद अली, उपाध्यक्ष अर्जुन यादव, संसदीय बोर्ड की अध्यक्ष शारदा देवी, प्रभात रंजन, प्रदेश महासचिव प्रणय कुमार बबलू विक्रांत विश्वकर्मा, चंद्रशेखर भगत, राजेश कुमार, शब्बर फातमी, रामानंद शर्मा, शाहिद इकबाल ,शाहबाज अहमद सहित कई लोग मौजूद थे।

Share This Article