रामेश्वर उरांव ने सेंट्रलाइज किचन का किया उद्घाटन

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लोहरदगा:  डॉ. रामेश्वर उरांव (Dr. Rameshwar Oraon) ने आज कुडू प्रखंड के चिरी ग्राम में सेंट्रलाइज किचन का उद्घाटन किया गया।

यह सेंट्रलाइज किचन आदित्य बिरला ग्रुप के हिंडाल्को इंडस्ट्रीज CSR  द्वारा फंड से तैयार किया गया है।

इस सेंट्रलाइज किचन (Centralized kitchen) में लोहरदगा के सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले 23 हजार और गुमला जिले के 17 हजार समेत कुल 40 हजार छात्र-छात्राओं के लिए ताजा व पौष्टिक मध्याह्न भोजन की आपूर्ति की जाएगी।

यह सेंट्रलाइज किचन देशभर में 26वां और झारखंड राज्य में जमशेदपुर के बाद दूसरा है।

उद्घाटन के मौके पर मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि भारत ही नहीं विश्व के कई देशों में मध्याह्न भोजन दिया जाता है।

पदाधिकारी व प्रतिनिधिगण समेत अन्य थे उपस्थित

सेंट्रलाइज किचन की शुरुआत होने के उपरांत अब स्कूली बच्चों को पौष्टिक व ताजा भोजन विद्यालय में ही मिल सकेगा।

स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार (Clean school award) के तहत राज्य स्तर पर लोहरदगा जिला के 25 विद्यालयों का चयन किया गया है। आज कार्यक्रम में इनमें 05 विद्यालय को मंत्री द्वारा पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम में हिंडाल्को इंडस्ट्रीज और अनामृता फाउंडेशन के पदाधिकारी व प्रतिनिधिगण समेत अन्य उपस्थित थे।

Share This Article