Homeझारखंडलोक अदालत में सभी तरह के मामलों का होता है निपटारा: पीडीजे

लोक अदालत में सभी तरह के मामलों का होता है निपटारा: पीडीजे

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

मेदिनीनगर: लोक अदालत (Lok Adalat) एक ऐसा प्लेटफार्म (Platform) है जहां पर सभी तरह के मुकदमों  का निपटारा हो सकता है।

यह बात Palamu के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश Pradeep Kumar Choubey ने कही। वे शनिवार को व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत के उद्घाटन के दौरान कही।

लोक अदालत का उद्घाटन उपायुक्त, SP चंदन कुमार सिन्हा, DJ प्रथम संतोष कुमार, कुटुम्ब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश मार्त्तण्ड प्रताप मिश्रा, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष रामदेव प्रसाद यादव और सचिव विधिक सेवा प्राधिकार Arpit Srivastava ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

पलामू में Revenue के सबसे ज्यादा मामले

PDJ ने कहा कि लोक अदालत में लिटिगेशन के साथ Pre Litigation के मामले भी निपटाए जाते हैं। उपायुक्त ने कहा कि पलामू में Revenue के सबसे ज्यादा मामले हैं।

इसके लिए लोक अदालत में स्पेशल सेल बनाने की जरूरत है। SP Chandan Kumar Sinha ने कहा कि न्याय तेजी से हो और खर्चीला ज्यादा ना हो इसी उद्देश्य से लोक अदालत का आयोजन किया जाता है।

यह गरीबों के लिए सबसे ज्यादा कारगर है

जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम संतोष कुमार ने कहा कि तालुका से लेकर देश स्तर पर लोक अदालत में मामले निपटाए जा रहे हैं, जो लंबे समय से लंबित रहते हैं।

यह गरीबों के लिए सबसे ज्यादा कारगर है। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष Ramdev Prasad Yadav ने कहा कि लोक अदालत के कारण मुकदमे के संख्या बढ़ोतरी में कमी आई है।

लोक अदालत का संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव अर्पित श्रीवास्तव ने किया जबकि अध्यक्षता Palamu जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष प्रदीप कुमार चौबे ने किया।

spot_img

Latest articles

मार्ग पर दर्दनाक हादसा, स्कूल प्रिंसिपल की मौत से मचा हड़कंप

रांची/ गुमला : रांची–गुमला मुख्य सड़क पर जुरा के पास शुक्रवार देर रात एक...

रांची को अतिक्रमण-मुक्त और स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम की दो अहम बैठकों में बड़े निर्देश

Important meetings of the Municipal Corporation: रांची नगर निगम में शुक्रवार को शहर की...

इंडिगो संकट पर DGCA सख्त: CEO पीटर एल्बर्स दोबारा पूछताछ में हुए शामिल

DGCA Cracks down on IndiGo crisis : देश की सबसे बड़ी निजी एयरलाइंस कंपनियों...

खबरें और भी हैं...

मार्ग पर दर्दनाक हादसा, स्कूल प्रिंसिपल की मौत से मचा हड़कंप

रांची/ गुमला : रांची–गुमला मुख्य सड़क पर जुरा के पास शुक्रवार देर रात एक...