Latest Newsझारखंडपलामू में रेहड़ा स्टोन माइंस के सिक्योरिटी गार्ड की हत्या

पलामू में रेहड़ा स्टोन माइंस के सिक्योरिटी गार्ड की हत्या

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

मेदिनीनगर: छत्तरपुर थाना क्षेत्र के लोहराही स्थित रेहड़ा स्टोन माइंस के सुरक्षा प्रहरी की अपराधियों ने हत्या कर दी। शनिवार की सुबह उसका शव माइंस में पड़ा मिला।

बताया जा रहा है कि प्रहरी की गला दबा कर हत्या की गई है। घटना के बाद ग्रामीणों में रोष है। परिजनों ने पुलिस से हत्यारों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

मरने वाले की पहचान तुलसी चंद्रवंशी (60) के रूप में हुई है। वह पिछले दो वर्षों से माइंस में काम कर रहा था।

हर दिन की तरह शुक्रवार को भी वह माइंस में ही सो गया था। होली का अवकाश होने के कारण बाकी कर्मचारी छुट्टी पर थे।

तेल की चोरी करने आए थे चोर

शनिवार की सुबह ग्रामीणों ने शव देखा। इसकी जानकारी छत्तरपुर पुलिस को दी। इसके बाद थाना प्रभारी छत्तरपुर शेखर कुमार मौके पर पहुंचे । शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

इस वजह से माइंस के संचालक और अन्य कर्मियों के कहने पर उन्हें छोड़ दिया गया। अगली सुबह जांच में पता चला कि यह लोग तेल की चोरी करने आए थे।

ग्रामीणों ने बताया कि कुछ दिनों पहले चोर माइंस में चोरी करने के इरादे से घुसे थे। इसे तुलसी चंद्रवंशी ने पहचान लिया था। चोरों के पास से कुछ बरामद नहीं हुआ था।

होली के बाद इस मामले को लेकर एक बैठक होने वाली थी। मृतक के पुत्र और ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि दोनों घटनाओं के बीच गहरा संबंध है।

थाना प्रभारी शेखर कुमार ने बताया कि जो भी बातें सामने आ रही हैं। इनकी जांच होगी। जल्द ही मामले का खुलासा हो जाएगा।

spot_img

Latest articles

प्रधानमंत्री मोदी ने अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम के लोगों को राज्य स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दीं

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम के लोगों...

हजारीबाग में सियासी भूचाल पर लगा विराम! हिरासत में लिए गए योगेंद्र साव और निर्मला देवी को देर रात मिली रिहाई

हजारीबाग: हजारीबाग में गुरुवार की शाम राजनीतिक हलचल उस वक्त तेज हो गई जब...

गुमला में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौत

Tragic accident in Gumla: घाघरा थाना क्षेत्र के नौवडीहा नया पुल मोड़ के समीप...

डोरंडा सड़क हादसा केस, अधिवक्ता मनोज टंडन को अंतरिम राहत, जांच पर फिलहाल रोक

Doranda Road Accident Case: रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में हुए कार और मोटरसाइकिल...

खबरें और भी हैं...

प्रधानमंत्री मोदी ने अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम के लोगों को राज्य स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दीं

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम के लोगों...

गुमला में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौत

Tragic accident in Gumla: घाघरा थाना क्षेत्र के नौवडीहा नया पुल मोड़ के समीप...