रांची टाटीसिलवे में बिहारी यादव की पत्नी से सोना-चांदी के जेवरात समेत सात हजार की ठगी

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नामकुम: टाटीसिलवे (Tatisilwai) थाना क्षेत्र के सौधाटोली निवासी बिहारी यादव (Bihari Yadav) की पत्नी प्रमिला देवी (30) से तीन लोगों ने सोना-चांदी (Gold Silver) के जेवरात समेत सात हजार रुपए की ठगी कर फरार हो गए।

प्रमिला ने बताया कि दोपहर डेढ़ बजे तीन लोग साधु के वेश में उसके घर पहुंचे। प्रमिला से पीने के लिए पानी मांगा। इसके बाद कहा कि आपके घर में बहुत दुख तकलीफ है।

वे लोग दोबारा शाम में आएंगे और घर खाना खाएंगे

ग्रह आगे बढ़ने नहीं दे रहा है। लेकिन घबराने की कोई बात नहीं हैं वे लोग सब ठीक कर देंगे। घर में जो भी सोने-चांदी का सामान और पैसा है सामने लाकर रख दीजिए।

प्रमिला उनलोगों के झांसे में आकर वैसा ही की। सोने के कान की बाली, सोने के तीन जिउतिया और नगद 7 हजार रूपए ले आई। इसके बाद तीनों ने एक लाल रंग का गमछा निकाला और एक पोटली निकालकर उसमें गमछा से बांध दिया।

कहा कि इसे शाम पांच बजे खोलिएगा। सारा सामान और पैसा दोगुना हो जाएगा। अगर पोटली (Bundle) पहले खोल दिए तो घर के सारे लोग अपंग हो जाएंगे। वे लोग दोबारा शाम में आएंगे और घर खाना खाएंगे।

Share This Article