पंचायत चुनाव : गुमला में तीसरे चरण के मतदान की तैयारियां पूरी, 24 को तीन प्रखंडों होगी वोटिंग

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गुमला: गुमला जिले में तीसरे चरण में मंगलवर को तीन प्रखंंडों में वोटिंग (Voting) होगी। इसको लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है।

चैनपुर प्रखंड में जिला परिषद सदस्य का एक पद है, जिसमें पांच प्रत्याशी मैदान में है। रिक्त पदों की संख्या शून्य है। पंचायत समिति सदस्य के कुल पदों की संख्या 10 है।

इसमें 40 प्रत्याशी उम्मीदवार है। रिक्त पदों पदों की संख्या शून्य हैं। उसी प्रकार चैनपुर प्रखंड में मुखिया पद के लिए कुल 10 पद है। जिसके लिए 87 प्रत्याशी उम्मीदवार है।

Image

ग्राम पंचायत सदस्य के लिए कुल पद 113 है। इसमें से 80 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित है। शेष 33 पदों के लिए कुल 72 प्रत्याशी उम्मीदवार है। रिक्त पदों पदों की संख्या 01 हैं।

Image

मतदाताओं से मतदान करने की अपील

डुमरी प्रखंड में जिला परिषद सदस्य के कुल एक पद है। इसमें पांच प्रत्याशी उम्मीदवार है। पंचायत समिति सदस्य के कुल 10 पद है। इसमें तीन निर्विरोध निर्वाचित है।

शेष सात पदों के लिए 20 प्रत्याशी उम्मीदवार है। रिक्त पदो की संख्या शून्य हैं। मुखिया के लिए कुल नौ पद है। इसके लिए 62 प्रत्याशी उम्मीदवार है।

Image

ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए डुमरी प्रखंड में कुल 98 पद है। जिसमें 69 निर्विरोध निर्वाचित है। शेष 29 पदों के लिए 39 प्रत्याशी उम्मीदवार है। रिक्त पदों की संख्या ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 11 हैं।

जारी प्रखंड में जिला परिषद सदस्य के कुल एक पद है। इसके लिए पांच प्रत्याशी उम्मीदवार है। पंचायत समिति सदस्य के लिए कुल छह पद है, जिसमें 16 प्रत्याशी उम्मीदवार है।

Image

मुखिया के लिए पांच पद है। इसके लिए 31 प्रत्याशी उम्मीदवार है। ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 60 पद हैं जिसमें 53 निर्विरोध निर्वाचित हैं शेष 07 पदों के लिए 15 प्रत्याशी उम्मीदवार हैं।

इसमें सभी पदों की रिक्तिया शून्य हैं। जिला प्रशासन ने मतदाताओं से निर्भिक हो कर मतदान करने की अपील की है।

Share This Article