रांची में बाइक लूटने वाला सोनू अंसारी गिरफ्तार

News Alert
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची के सिल्ली थाना पुलिस (Silli Police Station) ने हथियार के बल बाइक लूटने के मामले में एक अपराधी को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार (Arrest) अपराधी का नाम सोनू अंसारी बताया गया है। वह रामगढ़ के मांडू थाना थाना क्षेत्र के बरकट्टी गांव का रहने वाला है। इसके पास से लूट का Bike-Mobile Phone बरामद किया गया है।

ग्रामीण SP नौशाद आलम ने Press Conference में सोमवार को बताया कि बीते 28 मई को पश्चिम बंगाल के पुरुलिया निवासी विमल कुमार महतो ने सिल्ली थाने में FIR दर्ज करायी थी।

दर्ज प्राथमिकी में बताया गया था कि वह अपनी बेटी की मुंहजुठी का कार्ड बांटने के लिए सिल्ली जाने के लिए निकले थे। इसी दौरान सुंडील गांव से आगे सुनसान जगह पर पहुंचे तो दो लोगों ने Bike रोकने को कहा।

 सिल्ली DSP खिस्टोफर करकेट्टा के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया

Bike रोकने पर एक व्यक्ति ने बाइक का चाभी निकाल लिया और दूसरा व्यक्ति ने सीने पर पिस्टल सटाकर हेलमेट, मोबाइल और चश्मा लूट लिया।

SP ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सिल्ली DSP खिस्टोफर करकेट्टा के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया।

टीम ने अनुसंधान और तकनीकी शाखा के सहयोग से घटना में शामिल एक अपराधी को गिरफ्तार (Arrest) किया और लूट का समान बरामद किया।

Share This Article