Latest Newsझारखंडदिल्ली से देवघर के बीच सीधी उड़ान सेवा शुरू

दिल्ली से देवघर के बीच सीधी उड़ान सेवा शुरू

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: झारखंड के देवघर से दिल्ली और दिल्ली से देवघर के लिए सीधी हवाई सेवा (Air Service) शनिवार से शुरू हो गई। Indigo की 180 सीटर Flight 6E 6191 दिल्ली से उड़ान भरकर शाम को देवघर पहुंची।

बिहार के सारण लोकसभा क्षेत्र से MP Rajeev Pratap Rudy और कैप्टन आशुतोष शेखर विमान के पायलट थे। वहीं, 4:22 बजे देवघर से दिल्ली के लिए Indigo के विमान ने पहली उड़ान भरी ।

गाजे-बाजे के साथ किया गया शानदार स्वागत

जानकारी के मुताबिक दिल्ली से Indigo की Flight दोपहर उड़ान भरकर देवघर Airport पहुंची। शनिवार को देवघर पहुंचने वाले सांसदों और सभी अतिथियों का Airport पर गाजे-बाजे के साथ शानदार स्वागत हुआ।

इसमें कई सामाजिक संगठन और कार्यकर्ता शामिल रहे। घोड़े और तीन सौ अधिक वाहनों से सांसदों और सभी कलाकारों का अभिनंदन एक Road Show की तरह हुआ।

180 यात्रियों को लेकर Indigo के विमान ने दिल्ली Airport से दोपहर एक बजे के बाद उड़ान भरी थी। सभी सांसद और अभिनेता-अभिनेत्री रविवार को वापस दिल्ली लौट जाएंगे। बाबा की नगरी में 24 घंटे का प्रवास होगा।

फ्लाइट का पहला टिकट भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कराया

दिल्ली से देवघर की पहली Flight का पहला टिकट BJP MP Nishikant Dubey ने कराया था। उनके साथ MP व भोजपुरी फिल्म स्टार मनोज तिवारी, गोरखपुर MP रवि किशन, आजमगढ़ MP दिनेश लाल यादव निरहुआ, MP अनुराग शर्मा, MP प्रवेश वर्मा, MP सुनील सिंह, MP कमलेश पासवान , सुब्रत पाठक, MP रवींद्र कुशवाहा, पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन व फिल्म अभिनेता शेखर सुमन और अभिनेत्री आम्रपाली दुबे भी देवघर पहुंचे।

उल्लेखनीय है कि 12 जुलाई को PM Narendra Modi ने देवघर Airport का उद्घाटन किया था।

इसके साथ ही देवघर और कोलकाता के बीच उड़ान भी शुरू हो चुकी थी। अब करीब 17 दिन बाद 30 जुलाई से नई दिल्ली के लिए भी हवाई सेवा (Air Service) शुरू होने से चारों ओर खुशी है।

spot_img

Latest articles

रांची में रविवार को बिजली रहेगी बाधित, कई इलाकों में मेंटेनेंस का असर

There will be Power Disruption in Ranchi on Sunday : राजधानी रांची में बिजली...

आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई, चावल व्यापारियों पर छापेमारी में 4.50 करोड़ रुपये जब्त

Major Action by Income Tax Department : आयकर विभाग की अनुसंधान शाखा ने रांची...

मुख्यमंत्री से यूनियन बैंक अधिकारियों की शिष्टाचार भेंट

Union Bank Officials Pay Courtesy call to Chief Minister : आज रांची स्थित मुख्यमंत्री...

बजट के बाद शेयर बाजार में भारी उतार-चढ़ाव, निवेशकों को बड़ा झटका

Stock Market Fluctuates After Budget : यूनियन बजट 2026-27 पेश होने के बाद Stock...

खबरें और भी हैं...

मुख्यमंत्री से यूनियन बैंक अधिकारियों की शिष्टाचार भेंट

Union Bank Officials Pay Courtesy call to Chief Minister : आज रांची स्थित मुख्यमंत्री...