सुदेश महतो सड़क हादसे में बाल-बाल बचे, चार घायल

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: आजसू पार्टी प्रमुख सह सिल्ली विधायक सुदेश महतो (MLA Sudesh Mahto) सड़क हादसे में बाल-बाल बच गये।

उनका Escort Vehicle गुरुवार की रात Ranchi जिले के अनगड़ा प्रखंड के जोन्हा क्षेत्र में एक Truck से टकरा गया।

इस घटना में एस्कॉर्ट वाहन (Escort Vehicle) में सवार तीन सुरक्षाकर्मी और चालक घायल हो गए। उन्हें RIMS में भर्ती कराया गया है। सभी की स्थिति खतरे से बाहर है।

घायल जवानों में सेतु प्रधान (59), कर्म प्रधान (35), मन कुमार (42) एवं चालक अमर कुमार बेदिया शामिल हैं।

घायल जवान जैप-वन के हैं। थानेदार बृजेश कुमार ने बताया कि दुर्घटना में शामिल ट्रक (Truck) को जब्त कर लिया गया है।

MLA सुदेश महतो सिल्ली से रांची जा रहे थे

बताया जाता है कि MLA सुदेश महतो सिल्ली से रांची जा रहे थे। इसी दौरान उनके आगे चल रहा है Escort वाहन कोयला लदे ट्रक से टकरा गया।

Truck विपरीत दिशा से आ रहा था। घटना के बाद सुदेश महतो ने सभी घायल जवानों को मेसो अस्पताल जोन्हा पहुंचाया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार (First Aid) कर सभी घायलों को RIMS रेफर किया गया।

Share This Article