रांची कांके में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: कांके थाना क्षेत्र के लक्ष्मण नगर में मंगलवार की सुबह एक युवक का शव पेड़ से लटकते हुए बरामद किया गया है।

जानकारी के अनुसार युवक का शव जुमार नदी के समीप स्थित एक पेड़ में शव लटका हुआ था। शव देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

इधर घटना की सूचना मिलने के बाद कांके थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतरवाया। शव की फिलहाल पहचान नहीं हो पाई है।

आसपास के लोगों से उसकी पहचान कराई गई लेकिन किसी ने पहचान नहीं की। मामला आत्महत्या का है या हत्या का, पुलिस इसकी जांच में जुट गई है। थाना प्रभारी बृज कुमार ने बताया कि शव मिलने के बाद पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा गया है।

शव का फिलहाल पहचान नहीं हो पाई है। उसकी पहचान की कोशिश की जा रही है। बताया जाता है कि जिस युवक की लाश मिली है उसे एक दिन पहले सोमवार को आसपास घूमते देखा गया था।

हालांकि आसपास के लोग उसे नहीं जानते। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि वह डिप्रेशन जैसी स्थिति में आसपास घूम रहा था। यहां वहां बैठकर वह समय बिता रहा था।

Share This Article