रांची खेलगांव चौक के पास से चार साल की बच्ची चोरी, होटल में खाना खाने आयी महिला पर शक, जांच में जुटी पुलिस

News Alert
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची के खेलगांव इलाके से एक बच्चा चोरी का मामला सामने आया है। खेलगांव चौक (Khelgaon Chowk) के पास स्थित बुधु होटल के संचालक बुधु स्वांसी की 4 वर्षीय बच्ची को एक महिला ने चुरा लिया है।

घटना दोपहर की बतायी जा रही है। जिसपर चोरी का संदेह जाहिर किया जा रहा वह महिला उक्त Hotel में खाना खाने आयी थी। बच्ची के गायब होने की सूचना माता-पिता ने सदर थाने की Police को दी है।

सूचना मिलने के बाद Police बच्ची की खोजबीन में जुट गई है। आसपास लगी CCTV फुटेज खंगाला जा रहा है।

खेलगांव थाना प्रभारी मनोज महतो (Khelgaon Police Station in-Charge Manoj Mahto) के अनुसार फिलहाल बच्ची के चोरी से संबंधित लिखित आवेदन नहीं मिला है। हालांकि को बच्ची को ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है।

मां पिता का ध्यान हटते ही गायब हो गयी बच्ची

Police के अनुसार बुधु स्वांसी पत्नी संग मिलकर चौक पर एक होटल चलाता है। दोपहर के समय महिला खाना खाने आयी। खाना खाने के बाद महिला बच्ची को गोद मे लेकर खेलाने लगी।

माता-पिता का ध्यान हटते ही बच्ची गायब हो गयी। महिला भी आसपास नहीं थी। इसके बाद माता-पिता ने खोजबीन (Research) शुरू की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद मामले की जानकारी Police को दी गयी।

Share This Article