Latest Newsझारखंडरांची में यहां ASI ने चार्जशीट को ही बना लिया 'बंधक', जमा...

रांची में यहां ASI ने चार्जशीट को ही बना लिया ‘बंधक’, जमा करने के लिए मांग रहे चढ़ावा, SSP से शिकायत

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: रांची में स्मार्ट पुलिसिंग और कम्यूनिटी पुलिसिंग (Smart Policing and Community Policing) के दावे खोखले नजर आते हैं। चूंकि यहां ASI  स्तर के पुलिसकर्मी भी मनमानी करते हैं।

ऐसा ही मामला पिठोरिया थाने में दर्ज एक केस के Charge sheet जमा करने को लेकर सामने आया है। जिसमें ASI ने पिछले नौ महीने से चार्जशीट को अपने कब्जे में कर रखा है।

वे कोर्ट को जमा नहीं कर रहे हैं। जमा करने के लिए चढ़ावा की मांग करने का आरोप लगा है। इसे लेकर रांची के SSP Kishor Kaushal से शिकायत की गई है।

शिकायत पिठोरिया की रहने वाली रीना देवी ने की है। जिसमें बताया है कि IPC की धारा 341, 323, 325, 324, 307, 354, 34 के तहत एक केस दर्ज कराया था। इसके अनुसंधानकर्ता एएसआई अरविंद त्रिपाठी हैं।

इन्हें वरीय पुलिस पदाधिकारियों के द्वारा केस पर चार्जशीट समर्पित करने का आदेश दिया गया है। आदेशानुसार चार्जशीट संख्या 157/21 बीते 11 नवंबर को ही थाना से निर्गत हो गया।

लेकिन वह कोर्ट (Court) नहीं पहुंचा। बल्कि इस चार्जशीट को उन्होंने अपने कब्जे में ही रखा है। वे ऐसा केस के आरोपियों के पूर्वाग्रह में कर रहे हैं।

जानबूझकर केस लटकाने का आरोप

शिकायत दर्ज कराने वाली रीना के अनुसार ASI Arvind Tripathi ने पिठोरिया थाना कांड संख्या 10/2021 को भी अभियुक्तों के पूर्वाग्रह में पेंडिंग रखा है।

इंज्यूरी रिपोर्ट (Injury report) के नाम पर वे केस को जानबूझकर लटकाए हैं। चूंकि यह कांड रीना के पति के उपर झूठे आरोप में दर्ज करवाया गया था।

इस पर आगे की कार्रवाई के लिए कई तरह के खर्च होने की बात कहकर चढ़ावा की मांग करते हैं। इस पूरे मामले में पीड़िता ने SSP से कार्रवाई का अनुरोध किया है।

spot_img

Latest articles

अवैध शराब विवाद और कॉलेज फायरिंग का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

Illicit Liquor Dispute: पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में हाल ही में हुई...

दोस्ती बनी दुश्मनी, शराब पिलाकर दोस्त की हत्या

Murder of Friend by Drinking Alcohol : दोस्ती को सबसे पवित्र रिश्ता माना जाता...

अवैध बालू पर कार्रवाई करने पहुंचे CO पर हमला, सरकारी गाड़ी तोड़ी

Action Against Illegal Sand Mining: Lohardaga जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में अवैध बालू...

जंगली हाथियों की बढ़ती हलचल से अलर्ट, गुमला में निषेधाज्ञा लागू

Wild Elephant Movement Alert : गुमला जिले में जंगली हाथियों की बढ़ती गतिविधियों और...

खबरें और भी हैं...