मांडर विधानसभा उपचुनाव : बंधु तिर्की की बेटी शिल्पी नेहा ने शिबू सोरेन से लिया आशीर्वाद

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: मांडर विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार और पूर्व विधायक बंधु तिर्की (Bandhu Tirkey) की बेटी शिल्पी नेहा तिर्की ने गुरुवार को झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन के आवास पहुंचकर उनका आशीर्वाद लिया।

शिल्पी अपने पिता बंधु तिर्की के साथ शिबू सोरेन (Shibu Soren) के मोरहाबादी स्थित आवास पहुंची थी।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस ने मांडर विधानसभा उपचुनाव के लिए शिल्पी नेहा तिर्की को उम्मीदवार बनाया है।

शिल्पी नेहा तिर्की (Shilpi Neha Tirkey) मांडर विधानसभा उपचुनाव के लिए आज नामांकन दाखिल करेंगी।

Share This Article