Homeझारखंडराज्यसभा चुनाव : झामुमो उम्मीदवार महुआ माजी ने किया नामांकन

राज्यसभा चुनाव : झामुमो उम्मीदवार महुआ माजी ने किया नामांकन

spot_img

रांची: झारखंड राज्यसभा चुनाव के लिए झामुमो उम्मीदवार महुआ माजी (Candidate Mahua Maji) ने मंगलवार को नामांकन दाखिल किया।

नामांकन के बाद महुआ माजी ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनको राज्यसभा टिकट देकर महिलाओं का मान सम्मान बढ़ाया है।

अब तक झारखंड में किसी भी पार्टी ने महिला को राज्यसभा के लिए टिकट देने का काम नहीं किया।

उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें टिकट देने का कभी संकेत नहीं दिया था। उम्मीदवार घोषित होने पर खुशी एवं आश्चर्य दोनों हुआ।

विधायक सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे

पार्टी महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य (Supriyo Bhattacharya) ने कहा कि वे पहले दिन से ही कह रहे थे कि पार्टी राज्यसभा चुनाव में उम्मीदवार देगी।

कांग्रेस की नाराजगी पर कहा कि कोई नाराजगी नहीं है। महुआ माजी के नामांकन दाखिल के मौके पर झामुमो कार्यकर्ताओं का हुजूम उनके साथ विधानसभा परिसर पहुंचा था।

इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Chief Minister Hemant Soren), स्टीफन मरांडी, झामुमो कोटे के सभी मंत्री, विधायक सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...