Latest Newsझारखंडनगर निगम परिषद की बैठक नहीं होने पर शहर का विकास रुका:...

नगर निगम परिषद की बैठक नहीं होने पर शहर का विकास रुका: संजीव विजयवर्गीय

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: रांची नगर निगम परिषद की बैठक (Meeting) पिछले दो वर्षों से समय पर नहीं होने कारण शहर का विकास रूक गया है।

इसे देखते हुए डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय ने सोमवार को अपने कार्यालय में पार्षदों के साथ बैठक की। बैठक में डिप्टी मेयर ने कहा कि विकास का काम ही नहीं हो पा रहा है।

बैठक नहीं होने की वजह से कई समस्याएं है। इसपर चर्चा भी नहीं हो पा रही है, तो समाधान तो दूर की बात है।

उन्होंने कहा कि परिषद की बैठक ही एकमात्र स्थान है, जहां रांची शहर के सभी पार्षद अपने क्षेत्र की समस्याओं को रख पाते हैं। उन्होंने कहा कि बैठक नहीं होने से विकास के लिए फंड का आवंटन भी नहीं हो पा रहा है।

उन्होंने कहा कि जब रांची शहर की साफ -सफाई का काम देख रही कंपनी को हटा दिया गया है। स्थिति ऐसी है कि पूरा शहर कूड़ा का ढेर बन गया है।

आज तक नगर निगम की बैठक नहीं बुलाई गई

वहीं दूसरी ओर शहर में आज पानी की किल्लत से लोग परेशान है। ऐसे गंभीर विषयों पर बैठक नहीं होने से ना हम चर्चा कर पा रहे हैं और ना इसका कोई ठोस समाधान निकाल पा रहे हैं।

मौके पर पार्षदों ने कहा कि पिछली बार की परिषद की आपात बैठक में निर्णय लिया गया था कि रांची नगर निगम परिषद की बैठक हर महीने होगी।

इसके बाद भी आज तक नगर निगम की बैठक नहीं बुलाई गई। इसके बाद सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मेयर, नगर आयुक्त जल्द ही परिषद की आपात बैठक नहीं बुलाते है तो पार्षद आंदोलन करेंगे।

बैठक में नकुल तिर्की , सुजाता कच्छप, अर्जुन यादव, दिनेश राम, रोशनी खलखो , सुनील यादव , झरी लिण्डा, सविता कुजूर सहित अन्य मौजूद थे।

spot_img

Latest articles

गुमला में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौत

Tragic accident in Gumla: घाघरा थाना क्षेत्र के नौवडीहा नया पुल मोड़ के समीप...

डोरंडा सड़क हादसा केस, अधिवक्ता मनोज टंडन को अंतरिम राहत, जांच पर फिलहाल रोक

Doranda Road Accident Case: रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में हुए कार और मोटरसाइकिल...

30 हजार रुपये घूस मामले में पूर्व थाना प्रभारी को राहत नहीं, जमानत याचिका खारिज

30,000 Rupees Bribery Case: रांची की एसीबी की विशेष अदालत ने 30 हजार रुपये...

खबरें और भी हैं...

गुमला में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौत

Tragic accident in Gumla: घाघरा थाना क्षेत्र के नौवडीहा नया पुल मोड़ के समीप...

डोरंडा सड़क हादसा केस, अधिवक्ता मनोज टंडन को अंतरिम राहत, जांच पर फिलहाल रोक

Doranda Road Accident Case: रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में हुए कार और मोटरसाइकिल...