हजारीबाग में हुई भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक, राजनैतिक प्रस्ताव पर हुई चर्चा

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

हजारीबाग: भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कोर कमेटी व प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक (Meeting) मटवारी स्थित होटल एके इंटरनेशनल के सभागार में हुई।

बैठक प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश की अध्यक्षता में हुई। बैठक में राजनैतिक प्रस्ताव पर चर्चा हुई। साथ ही पार्टी के आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की गई।

बैठक के बाद प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने कहा कि 28 मई को प्रदेश कार्यसमिति की बैठक होगी। बैठक में राज्य की स्थिति पर राजनैतिक प्रस्ताव लाया जायेगा।

साथ ही आगामी कार्यक्रमों कि भी चर्चा कि जाएगी। इसमें प्रदेश और राष्ट्रीय नेता व केंद्रीय मंत्री भी शामिल होंगे।

बैठक में प्रदेश प्रभारी दिलीप सैकिया, प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र, प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, प्रदेश पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष, सभी जिलाध्यक्ष, सभी जिला के प्रभारी व 350 से ज्यादा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाग लेंगे।

उन्होंने कहा कि पांच जून को रांची में आदिवासी रैली निकाली जाएगी, जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल होंगे।

Share This Article