CRPF के महानिदेशक ने खूंटी में 94 बटालियन का किया दौरा

News Alert
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

खूंटी: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के महानिदेशक Kuldeep Singh ने रविवार को CRPF 94 बटालियन का दौरा किया।

उनके साथ CRPF के नितिन अग्रवाल विशेष महानिदेशक सेंट्रल जोन, राजीव सिंह पुलिस महा निरीक्षक परिचालन, महानिदेशालय, अमित कुमार पुलिस महानिरीक्षक, झारखंड सेक्टर, बीके शर्मा पुलिस उप महानिरीक्षक झारखंड सेक्टर, सील निधि झा, पुलिस उप महानिरीक्षक झारखंड सेक्टर, अजय कुमार सिंह पुलिस उप महानिरीक्षक महानिदेशालय, पी कुजूर पुलिस उप महानिरीक्षक (Deputy inspector general) रांची रेंज आदि भी मौजूद थे।

महानिदेशक ने कहा कि 94 बटालियन अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र में तैनात है। उन्होंने 94 बटालियन के कार्यों की सराहना की।

साथ ही आने वाले समय में और अच्छे और सफल अभियान के लिए अधिकारियों और प्रोत्साहित किया। उन्होंने अधिकारियों के साथ कई मुद्दों पर चर्चा की।

इसके पूर्व उन्होंने Quarter Guard में सलामी ली और अधिकारियों तथा जवानों के साथ सैनिक सम्मेलन के माध्यम से वार्तालाप किया। DGP ने जवानों की समस्याओं के बारे में जानकारी ली।

जियारप्पा में किया पौधारोपण

CRPF के महानिदेशक ने 94 बटालियन की कैंपिंग साइड जियारप्पा (Camping Side Giarappa) का भ्रमण किया और वहां पौधरोपण भी किया।

जियारप्पा में 94 बटालियन का नया मुख्यालय बनने वाला है। इसके बारे में 94 बटालियन के कमांडेंट Radheshyam Singh ने DGP को पूरी जानकारी दी।

बताया गया कि गृह मंत्रालय द्वारा हर बटालियन को 5000 पौधे लगाने की जिम्मेदारी दी गई है। इसी का शुभारंभ महानिदेशक ने किया। इसी क्रम में 94 वाहिनी द्वारा रविवार को 1000 पौधे लगाए गए।

इस मौके पर कमांडेंट राधेश्याम सिंह, डॉ जेएम कंडुलना चिकित्सा अधिकारी, प्रकाश रंजन मिश्रा द्वितीय कमान अधिकारी, मृत्युंजय कुमार द्वितीय कमान अधिकारी, अंजन कुमार मंडल उप कमांडेंट, राणा प्रताप यादव उप कमांडेंट के अलावा अन्य अधिकारी और जवान मौजूद थे

Share This Article