Latest Newsझारखंडरांची डोरंडा में JAP वन में कार्यरत दफ्तरी ने की खुदकुशी

रांची डोरंडा में JAP वन में कार्यरत दफ्तरी ने की खुदकुशी

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: रांची के डोरंडा स्थित जैप वन में कार्यरत दफ्तरी मृणाल बनर्जी (40) ने अपने ही घर के कमरे में फंदे से लटक कर खुदकुशी (Suicide) कर ली।

डोरंडा थाना प्रभारी रमेश सिंह ने बताया कि शनिवार की देर रात जैप से सूचना दी गई कि मृणाल बनर्जी नामक व्यक्ति ने खुदकुशी कर ली है।

घटना की सूचना मिलते ही डोरंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पत्नी भी जैप में ही करती है नौकरी

बताया जा रहा कि मृणाल बनर्जी जैप कैंपस में ही रहा करता था। उनकी पत्नी भी जैप में ही नौकरी करती है।

मृतक की पत्नी ने पुलिस को बताया है कि रात में मृणाल अपने कमरे में सोने चले गये थे, वह कुछ काम में व्यस्त थे।

देर रात जब वह भी कमरे में गई तो उनके पति फंदे से झूलते मिले। यह देख कर वह चिल्लाने लगी। आवाज सुन कर आस पास के लोग भी दौड़ कर वहां पहुंचे, लेकिन तब तक उनके पति की मौत हो चुकी थी।

मृणाल बनर्जी जैप में दफ्तरी के पद पर कई वर्षों से तैनात थे। साथ ही बच्चों को पढ़ाने का काम भी किया करते थे। उनकी पत्नी भी उन्ही के विभाग में कार्यरत थी। खुदकुशी के कारणों का पता अब तक नहीं चल पाया है।

spot_img

Latest articles

पप्पू यादव के आरोपों पर जदयू ने किया पलटवार

पटना : जदयू ने पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के इस आरोप पर पलटवार किया...

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने अपने आवास पर इलाज के लिए आये मरीजों के परिजनों को कराया भोजन

नई दिल्ली : पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव ने शनिवार को नई दिल्ली...

सभी मतदान केन्द्रों, स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल पर हो केंद्रीय सुरक्षा बल की तैनाती : बाबूलाल मरांडी

रांची : पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने शनिवार को अपने बयानों...

पप्पू यादव ने नीतीश सरकार पर साधा निशाना, कहा- बदले की भावना से काम करती है सरकार

पटना : पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने जेल से बाहर आते ही एक बार...

खबरें और भी हैं...