जमशेदपुर में फंदे पर लटका मिला व्यक्ति का शव

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर: सोनारी थाना क्षेत्र अंतर्गत नर्स क्वार्टर (Nurse Quarters) में गुरुवार को एक व्यक्ति का शव फंदे पर लटकता मिला। मरने वाले की पहचान मनोज सिंह के रूप में की गई है।

मनोज परिवार के साथ रहता था। पत्नी और बच्चे काम पर गए थे। इसी दौरान कमरे की खिड़की से मनोज का शव लटकते हुए दिखा।

वह सुबह से ही शराब पीने लग जाता था

सूचना पर सोनारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम (Post Mortem) के लिए भेज दिया।

स्थानीय लोगों के अनुसार मनोज को शराब पीने की लत थी। वह सुबह से ही शराब पीने लग जाता था।

कई बार शराब पीने के लिए मना करने पर परिवार में विवाद भी होता था। आशंका व्यक्त की जा रही है कि मानसिक तनाव में आकर मनोज ने खुदकुशी (Suicide) कर ली।

Share This Article