गिरिडीह में नकली केन बम बरामद

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरिडीह: जिले के तीन प्रखंडों में शुक्रवार को अंतिम चरण का मतदान (Vote) होना है। इनमें नक्सल प्रभावित पीरटांड, डुमरी और बगोदर हैं।

इसके पूर्व गुरुवार को सुरक्षा बलों ने सर्च आपरेशन के दौरान निमियाघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत चेंगराखुर्द के तराई में एक पाइप में पांच किलो का केन बरामद किया। हालांकि, यह बम नकली साबित हुआ है।

माओवादियों के नाम पर किसी की शरारत भी मान रही

पुलिस के मुताबिक तराई में सर्च आपरेशन के दौरान RPF के 154वीं बटालियन ने केन बम बरामद किया। इसके बाद सुरक्षा बलों ने उसे डिफ्यूज किया।

पुलिस का दावा है कि बरामद केन बम नकली था। किसी ने सुरक्षा बलों को चकमा देने और भ्रमित करने के लिए ऐसा किया था।

क्योंकि, केन बम को डिफ्यूज के दौरान कोई बड़ा आवाज नहीं हुआ। पुलिस इसे माओवादियों के नाम पर किसी की शरारत भी मान रही।

Share This Article