गोड्डा में ECL की राजमहल ओसीपी के टायर डंप में लगी आग

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गोड्डा: जिले में कार्यरत ईसीएल (ECL) की राजमहल परियोजना के ओसीपी स्थित पुराने टायर के डंप में आग (Fire) लगने से सैकड़ों टायर जलकर राख हो गई।

जानकारी के अनुसार रविवार को ओसीपी कैंटीन के समीप टायर सेक्शन में रखे गए पुराने टायर में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते आग काफी तीव्र गति से सभी डायरो में फैल गई।

उल्लेखनीय है कि गत वर्ष 28 दिसंबर 2021 को भी इसी टायर डंपर में आग लगी थी, जिसमें सैकड़ों टायर जलकर राख हो गए थे।

देर शाम तक आग पर काबू पा लिया गया है

पूर्व में दो-दो बार इस प्रकार की घटना होने के बाद भी परियोजना का अग्निशमन विभाग इस पूरे मामले में विफल साबित हुआ।

जानकार लोगों का कहना है कि टायर की खरीद बिक्री में हुई गड़बड़ी को छिपाने के लिए इस प्रकार की घटनाएं सुनियोजित तरीके से कराई जाती है हालांकि यह जांच का विषय है।

फिलहाल पूरे मामले पर परियोजना के अधिकारी कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं। देर शाम तक आग पर काबू पा लिया गया है।

Share This Article