हजारीबाग में कोयला चोरी के मामले में चार गिरफ्तार

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

हजारीबाग: करेडारी थाना क्षेत्र के हेन्देगीर में सोमवार की रात केरेडारी पुलिस ने अवैध कोयला (Illegal Coal) लदा तीन ओमिनी गाड़ी समेत चार कोयला तस्कर को गिरफ्तार किया है।

इनपर कोल माइंस एक्ट तथा 33 भारतीय वन अधिनियम के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज करते हुए आरोपितों को मंगलवार को जेल भेज दिया गया।

प्रत्येक गाड़ी में करीब 02-02 टन कोयला था

गिरफ्तार आरोपितों में समीम, राजिक , साहिल और देवराज मुंडा शामिल हैं। सभी रांची उमेडण्डा, थाना बुढ़मू के रहने वाले हैं।

प्रत्येक गाड़ी में करीब 02-02 टन कोयला था। थाना प्रभारी नायल गॉडविन केरकेटा ने कहा कि केरेडारी थाना क्षेत्र में अवैध कोयला की तस्करी में छापामारी अभियान जारी रहेगा।

Share This Article