सरायकेला में हुए सड़क दुर्घटना में पति-पत्नी की मौत

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

सरायकेला: सरायकेला-कांड्रा मुख्य मार्ग पर चड़री पहाड़ी के समीप टेलर ने मुड़िया निवासी बाइक सवार दम्पति को रौंद दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। मृतकों में विभूति दास और उनकी पत्नी पूजा दास हैं।

बताया गया है कि बाइक पर सवार होकर दोनों पति-पत्नी एक शादी समारोह में शामिल होने सिल्ली जा रहे रहे थे। चाड़री मोड़ के समीप तीव्र गति से आ रहे एक अनियंत्रित टेलर ने दोनों को रौंद दिया।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है

घटनास्थल पर पहुंची कांड्रा थाना पुलिस ने जेआरडीसीएल के एम्बुलेंस से उन्हें सरायकेला सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। स्थानीय लोगों ने टेलर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस घटना की जांच-पड़ताल कर रही है।

Share This Article