झारखंड

रांची राष्ट्रीय लोक अदालत में 58 हजार से अधिक मामलों का निपटारा

रांची: रांची सिविल कोर्ट (Ranchi Civil Court) में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत लगाया गया। इसके लिए न्यायिक दण्डाधिकारियों के 27 बेंच एवं कार्यपालक दण्डाधिकारियों के 19 Bench का गठन किया गया था।

इसमें कुल 58 हजार से अधिक वादों का निष्पादन किया गया एवं 102 करोड़ से अधिक रुपये की समझौता राशि की वसूली हुई।

मौके पर न्यायायुक्त Ranchi अरुण कुमार राय ने कहा कि Public Court एक सरल माध्यम हैं, जिसमें लोग अपने वादों को मध्यस्थता के माध्यम से आपसी समझौता के आधार पर सुलझा सकते हैं।

प्रधान न्यायाधीश, कुटुम्ब न्यायालय रशिकेश कुमार ने कहा कि पिछले बार आयोजित होने वाले लोक अदालत (Public Court) के अपेक्षा इस बार अधिक वादों का निष्पादन हुआ हैं।

न्याय प्रशासन के साथ मिलकर सहयोग करें

रांची जिला बार Association के अध्यक्ष शम्भु प्रसाद अग्रवाल ने सभी मध्यस्थों एवं अधिवक्ताओं से आग्रह किया कि न्याय प्रशासन के साथ मिलकर सहयोग करें एवं अधिक से अधिक लंबित वादों का निबटारा करें।

मौके पर उग्रवादी हिंसा में मृतक स्व. मनोहर महतो के Wife अबनी देवी को 50 हजार का Check मिला। यह चेक प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय रशिकेश कुमार के हाथों दिया गया।

वाहन दुर्घटना के मामले में Bank कर्मचारी संजय अरविंद कुल्लू की माता हिलारियुस कुल्लू को 57,98,334 लाख रुपये का चेक (Check) मिला।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker