रांची : खराब मौसम में फंसा विमान, हवा में हिलने से यात्रियों में मचा हड़कंप

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: खराब मौसम (Season) के चलते आम लोगों की दिनचर्या तो प्रभावित हो रही है। अब विमानों पर असर दिखने लगा है।

इसी कड़ी में नई दिल्ली से रांची आ रहे विमान कई घंटों की देरी से सोमवार को बिरसा मुंडा एयरपोर्ट (Birsa Munda Airport) पर पहुंचे।

हालांकि गनीमत रही कि खराब मौसम में फंसने और विमान के हवा में ही हिलने डुलने के बाद भी कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।

उड़ान भरने के साथ खराब मौसम में विमान फंसा

जानकारी के अनुसार दिल्ली में मौसम खराब था इसके चलते विस्तारा के विमान ने तीन घंटे के विलंब से सुबह नौ बजकर 20 मिनट पर उड़ान भरी।

उड़ान भरने के चंद मिनट बाद ही विमान खराब हुए मौसम के बीच फंस गया। इस बीच विमान काफी तेजी से हिलने लगा।

इससे उसमें यात्रा कर रहे 128 यात्री घबरा गए। करीब दस मिनट पर यात्रियों में हड़कंप मचा रहा।

हालांकि पायलट ने यात्रियों को शांत कराकर स्थिति नियंत्रण में होने की जानकारी दी। इसके बाद विमान बादल से उपर चला गया और उड़ान सामान्य हो गई।

सुबह 11 बजे विमान रांची एयरपोर्ट पहुंचा। विमान में तकनीकी खराबी आ गई और वह ग्राउंडेड हो गया। इस कारण रांची से नई दिल्ली जाने वाली फ्लाइट कैंसिल कर दी गई। कई यात्रियों ने टिकट कैंसिल कराया।

एक विमान किया गया डायवर्ट

खराब मौसम की वजह से कोलकाता से गोरखपुर जा रहा इंडिगो का विमान को डायवर्ट कर रांची एयरपोर्ट पर उतारा गया। मौसम ठीक होने के बाद विमान ने फिर से रांची से गोरखपुर के लिए विमान ने उड़ान भरी।

Share This Article