Ranchi : अरगोड़ा से सहजानंद तक सड़क चौड़ीकरण के लिए अतिक्रमण हटाएगा जुडको

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राजधानी रांची के राजमार्ग पर स्थित अरगोड़ा और सहजानंद चौक के विकास एवं चौड़ीकरण का काम जुडको ने शुरू किया है, ताकि यातायात सुगम हो सके।

इसके लिए दोनों चौराहों को बांया मुक्त करने की भी कवायद चल रही है लेकिन दोनों चौक पर सरकारी भूमि पर अतिक्रमण और संचार माध्यमों के संसाधन बाधक बन रहे हैं।

अब प्रशासन के सहयोग से अतिक्रमण, पोल और दुकानों को हटा कर विकास एवं चौड़ीकरण का कार्य किया जायेगा।

अतिक्रमण और अन्य बाधक संसाधनों को हटाने संबंधी आम सूचना 22 फरवरी को निकाली गयी

जुडको ने अतिक्रमणकारियों और संचार माध्यमों के संस्थाओं से अतिक्रमण और स्मार्टपोल तथा टेलीफोन के बाक्स हटाने का लिखित एवं मौखिक रूप से आग्रह किया गया था। इसके बावजूद काम शुरू होने के महीनों बाद तक दोनों चौराहे अतिक्रमण मुक्त नहीं हुये।

इस बाबत जुडको के पीआरओ आशुतोष सिंह ने आज बताया कि एक समुदाय ने चौड़ीकरण किये जाने के चिह्नित स्थान पर झंडा गाड़ कर काम बाधित कर दिया है।

अतिक्रमण और अन्य बाधक संसाधनों को हटाने संबंधी आम सूचना 22 फरवरी को निकाली गयी लेकिन कोई अतिक्रमण और पोल तथा मेधा डेयरी की दुकान पीछे नहीं की गयी।

जुडको ने फिर 14 अप्रैल तक बाधाओं को तीन दिन के भीतर हटाने के लिए आम सूचना निकाली लेकिन स्थिति अब भी यथावत है।

Share This Article