झारखंड

झारखंड : इस फॉल में खतरे में डाली जा रही पर्यटकों की जान

रांची: चंद रुपयों की खातिर हुंडरू फॉल (Hundru Fall) में पर्यटकों की जान खतरे में डाली जा रही है। पर्यटक भी अपने मनोरंजन के लिए अपनी जान को खतरे में डालने को तैयार हो जा रहे हैं।

दरअसल, प्रशासनिक अनुमति के बिना ही कुछ लोग हुंडरू फॉल के Danger Zone में नाव चला रहे हैं। फॉल के सबसे ज्यादा खतरनाक जोन भंडार दाह में बिना लाइफ जैकेट के पर्यटकों को नाव से सैर करायी जा रही है।

नाव में क्षमता से अधिक पर्यटकों को बैठाया जा रहा है। नाव चला रहे लोग हर सवारी से 50 रुपये वसूल रहे हैं।

बता दें कि कई नाव टायर और ट्यूब (Boat Tires And Tubes) से बनायी गयी हैं। एक लकड़ी की नाव भी चलायी जा रही है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, यहां कुल तीन नावों का संचालन हो रहा है। इतना ही नहीं, दावा किया जा रहा है कि नाव चलानेवाले प्रशिक्षित भी नहीं हैं।

झारखंड : हुंडरू फॉल में खतरे में डाली जा रही पर्यटकों की जान - Jharkhand: Tourists' lives are being put in danger at Hundru Fall

नाव चलानेवालों ने हमसे लिखित अनुमति नहीं ली है : राजकिशोर

झारखंड पर्यटन सुरक्षा समिति के अध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद (Rajkishore Prasad) ने बताया कि हुंडरू में तीन, जोन्हा, हिरणी, दशम के नीचे और पंचघाट में एक-एक नाव चलायी जा रही है। इसके लिए नाव चलानेवालों ने उनसे लिखित अनुमति नहीं ली है।

झारखंड : हुंडरू फॉल में खतरे में डाली जा रही पर्यटकों की जान - Jharkhand: Tourists' lives are being put in danger at Hundru Fall

जरूरत पड़ने पर कार्रवाई का निर्देश दिया है : एसडीएम

इस मामले में SDM (विधि-व्यवस्था) राजेश्वर नाथ आलोक ने कहा कि इस मामले में स्थानीय थाना से उनकी बात हुई है। थाना ने बताया है कि डैम में नौकायन बंद कर दिया गया है।

इस मामले में जो युवा विरोध कर रहे थे, उनको समझाया गया है। SDM ने कहा कि जरूरत पड़ने पर थाना को कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।

झारखंड : हुंडरू फॉल में खतरे में डाली जा रही पर्यटकों की जान - Jharkhand: Tourists' lives are being put in danger at Hundru Fall

इधर, रांची के DC Rahul Kumar Sinha  ने कहा कि अगर सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर कहीं पर नौका विहार करवाया जा रहा है, तो इसे तुरंत बंद कराया जायेगा। नौका विहार करानेवालों पर कार्रवाई की जायेगी।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker