झारखंड : गैर असैनिक सेवा से दो अधिकारियों को IAS में मिलेगी प्रोन्नति

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: नयी दिल्ली में UPSC बोर्ड की बैठक में झारखंड से विभिन्न सेवाओं के अधिकारियों को IAS में प्रमोशन देने के लिए शुक्रवार को बैठक हुई।

गैर असैनिक सेवा से दो अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा में प्रोन्नति मिलेगी। राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, कार्मिक सचिव सहित विभाग के वरीय पदाधिकारी शामिल हुए।

IAS में प्रमोशन के लिए अधिकारियों  के नामों पर भी चर्चा हुई

जानकारी के अनुसार IAS में प्रोन्नति के लिए अरविंद कुमार, ओम प्रकाश गुप्ता सहित कई अधिकारियों के नामों पर विचार हुआ। इनमें से दो अधिकारियों को IAS कैडर में प्रमोशन (Promotion) दिया जायेगा।

बोर्ड की बैठक के बाद प्रस्ताव समीक्षा के बाद कार्मिक मंत्रालय भारत सरकार के पास भेजा जायेगा। वहां से सहमति मिलने के बाद प्रमोशन की अधिसूचना (Notification) जारी होगी।

बैठक में राज्य प्रशासनिक सेवा से 42 अधिकारी के IAS में प्रमोशन के लिए अधिकारियों (Officials) के नामों पर भी चर्चा हुई।

Share This Article