Latest Newsझारखंडरांची बुंडू में AJSU नेता को अपराधियों ने मारी गोली, घायल

रांची बुंडू में AJSU नेता को अपराधियों ने मारी गोली, घायल

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: बुंडू थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले आजसू नेता राजकिशोर कुशवाहा पर अपराधियों ने फायरिंग की। इससे आजसू नेता घायल हो गए।

राजकिशोर कुशवाहा जय हो सेवा संस्था के संस्थापक और रांची जिला आजसू पार्टी के वरीय उपाध्यक्ष भी है। इसके अलावा ठेकेदारी का भी काम करते थे।

बताया जा रहा है कि राजकिशोर कुशवाहा के हाथ में गोली लगी है। इसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही बुंडू एसडीपीओ अजय कुमार सशस्त्र बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और मामले की जांच की। पुलिस ने घटनास्थल से 7.65 एमएम का खोखा बरामद किया है।

कुत्ते को लेकर मॉर्निंग वॉक पर निकले थे

जानकारी के अनुसार सुबह राजकिशोर अपने घर से कुत्ते को लेकर मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। इसी बीच घात लगाये अपराधी ने उनपर हमला कर दिया।

इससे वह घायल हो गये। सूचना है कि चार अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है। बुंडू एसडीपीओ अजय कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला बुंडू बस स्टैंड के टेंडर विवाद का प्रतीत होता है।

आशंका है कि टेंडर विवाद को लेकर इन पर फायरिंग की गई है। पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है।

spot_img

Latest articles

लालू से आठ महीने बाद दिल्ली में मिले तेज प्रताप यादव, कोर्ट में तेजस्वी से भी सामना हुआ, लेकिन कोई बात नहीं हुई

पटना : राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव पार्टी...

करोड़ों साल की भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य छुपा है झारखंड की चट्टानों में : डॉ नीतीश प्रियदर्शी

रांची : झारखंड की चट्टानों में करोड़ों वर्षों में हुई भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया अशोक लेलैंड के वाहन संयंत्र का उद्घाटन

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इलेक्ट्रिक वाहनों के उत्पादन के लिए...

खबरें और भी हैं...

करोड़ों साल की भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य छुपा है झारखंड की चट्टानों में : डॉ नीतीश प्रियदर्शी

रांची : झारखंड की चट्टानों में करोड़ों वर्षों में हुई भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य...