झामुमो महासचिव ने राज्यपाल को लिखा पत्र

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) महासचिव विनोद कुमार पाण्डेय ने शुक्रवार को राज्यपाल रमेश बैस(Governor Ramesh Bais) को पत्र लिखा है।

यह पत्र उन्होंने 2022 का संदर्भ मामला संख्या तीन (जी) भाजपा बनाम हेमंत सोरेन के मामले में भारत के चुनाव आयोग के समक्ष को लेकर लिखा है।

याचिका झारखंड सरकार के कामकाज को बाधित करने के लिए राजनीति से प्रेरित

उन्होंने पत्र में लिखा है कि भाजपा ने झारखंड के मौजूदा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन(Chief Minister Hemant Soren) की कथित अयोग्यता का सवाल उठाया है। भाजपा की याचिका झारखंड सरकार के कामकाज को बाधित करने के लिए राजनीति से प्रेरित है।

याचिकाकर्ता पार्टी ने मुख्यमंत्री पर निराधार आरोप लगाए हैं। इसलिए झामुमो हस्तक्षेप की मांग करता है। इस कार्यवाही में पार्टी को जोड़ना चाहता है। क्योंकि, निर्वाचन आयोग के किसी भी आदेश से पार्टी का हित प्रभावित होगा।

Share This Article