कोडरमा में तालाब में डूबने से महिला की मौत

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कोडरमा: कोडरमा थाना अंतर्गत लखीबागी लोचनपुर तालाब में एक महिला की नहाने के दौरान डूब जाने से मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार दर्जीचक निवासी शमीमा खातून (34) शनिवार की सुबह लोचनपुर तालाब में नहाने गयी थी।

इसी दौरान वो गहरे पानी में चली गई। अन्य महिलाओं ने शोर मचा कर आसपास को सूचना दी।

इसकी सूचना पाकर गांव के लोग पहुंचे और महिला को तालाब से बाहर निकाला गया। लेकिन महिला की मौत हो चुकी थी।

इसकी सूचना कोडरमा पुलिस को मिलने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

Share This Article