झारखंड

कोल्हान के सिंहभूम चैंबर ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को लिखा पत्र

रांची: कोल्हान के सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने केन्द्रीय सड़क परिवहन, राजमार्ग, जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी (Minister Nitin Gadkari) को पत्र लिखा है। पत्र के द्वारा राष्ट्रीय उच्चपथ के दोनों तरफ बैरिकेडिंग लगाने का अनुरोध किया है।

सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर देश के सभी नेशनल हाईवे के दोनों तरफ बैरिकेडिंग से घेरा लगाने की मांग की है।

उन्होंने अनुरोध करते हुए पत्र के माध्यम से अध्यक्ष ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में देश के विभिन्न राज्यों को एक दूसरे से जोड़ने वाली राष्ट्रीय उच्चपथ (National highway) हुआ है।

जानवरों के मार्ग में आ जाने के कारण होती हैं दुर्घटनाएं

इनमें यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी सुविधाएं मिलने लगी है। यह रोड ट्रांसपोर्ट मंत्रालय की अच्छी पहल है।

राजमार्गो में यात्रियों के यात्रा के दौरान दोनों ओर से खुला होने के कारण भेड़, बकरी सहित कई मवेशियों एवं अन्य जानवरों के मार्ग में आ जाने के कारण दुर्घटनाएं घटती होती हैं।

इनमें मवेशियों के साथ साथ साथ इंसानी जानमाल (Human Property) की काफी हानि होती है। इसमें आम जनता के साथ-साथ सरकार के लिए भी समस्याएं खड़ी हो जाती हैं।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker