Homeऑटोनए मॉडल के साथ आ रही महिंद्रा की New Bolero, फोटो हुई...

नए मॉडल के साथ आ रही महिंद्रा की New Bolero, फोटो हुई लीक

Published on

spot_img

नई दिल्ली: नई Mhindra Bolero को भारतीय बाजार में कई अपडेट के साथ लॉन्च किया जाएगा। हालांकि बोलेरो का बॉक्सी लुक (Boxy look) बरकरार रहेगा। भारतीय बाजार में बोलेरो लगभग दो दशकों से ग्राहकों की पसंद बनी हुई है।

बता दें कि Mahindra नए मॉडल लाने के साथ ही, पुरानी गाड़ियों को भी अपडेट करती जा रही है। यह संभावना है कि 2022 महिंद्रा बोलेरो नए ट्विन पीक लोगो को आगे की तरफ ले जाएगा, क्योंकि इसमें एक रिवाइज्ड रेडिएटर ग्रिल है। इसमें थोड़े बदले हुए Fog lamps भी हो सकते हैं।

Mahindra Bolero

 

पीछे की तरफ बोलेरो में नया लोगो वाला एक स्पेयर व्हील कवर मिल सकता है। और यहां तक कि Tail lamp के लिए चमक पैटर्न भी थोड़ा बदला जा सकता है। साइड प्रोफाइल मौजूदा मॉडल की तरह ही है और इसमें बहुत ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।

जानें कैसा होगी 2022 महिंद्रा बोलेरो के इंजन

2022 महिंद्रा बोलेरो के इंजन की बात करें तो इसमें पहले की तरह 1.5-लीटर इंजन मिलता रहेगा।यह इंजन 75 BHP की पीक पावर और 210nm का अधिकतम टॉर्क पैदा करता है।

Mahindra's new Bolero coming with the new model, photo leaked

इस थ्री-सिलेंडर ऑयल बर्नर (Three-cylinder oil burner) में 5-speed मैनुअल गियरबॉक्स ऑफर पर मिलता है। उम्मीद है कि महिंद्रा फेस्टिव सीजन से पहले अक्टूबर नवंबर में नई 2022 बोलेरो लॉन्च कर सकती है।

यह कंपनी 26 सितंबर से हाल ही में लॉन्च की गई स्कॉर्पियो-एन की डिलीवरी भी शुरू करने के लिए तैयार है।कंपनी ने आधिकारिक तौर पर Mahindra XUV  300 फेसलिफ्ट का भी टीजर जारी किया है।

यहां बता दें कि कंपनी ने 5 नई इलेक्ट्रिक SUV Concept  भी हाल ही में पेश किए हैं। इन्हें 2024-27 के बीच लॉन्च किया जाएगा। Mahindra 8 सितंबर, 2022 को XUV300 प्लेटफॉर्म पर आधारित XUV400 ऑल-इलेक्ट्रिक SUV लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।

Mahindra Bolero

कितनी है कीमत?

बताया जा रहा है कि नई बोलेरो में B4, B6 और B6 (Optional) ट्रिम्स आएंगे। एक्स शोरूम प्राइज की बात करें तो B4 की कीमत 9.31 लाख रुपये, B6 की कीमत 9.99 लाख और B6 (Optional) की कीमत 10.24 लाख रुपये के आसपास रह सकती है।

Mahindra Bolero

सेफ्टी फीचर्स पर दिया गया जोर

SUV की ग्रिल में कोई बदलाव देखने को नहीं मिल रहा है. सिवाय इसके कि इसपर आपको नया लोगो दिखने वाला है। इसके अलावा इसमें फुल मेटल का बंपर दिया जा रहा है। हेडलाइट (Headlight) पर नजर डालें तो ब्लैक हेलोजन के अंदर इसे फिक्स किया है।

वहीं DRLs के साथ टर्न इंडीकेटर दिए जा रहे हैं. सेफ्टी फीचर्स देखें तो बोलेरो में ABS, EBD और डुअल Airbag  दिए गए हैं।

Mahindra Bolero

स्टेयरिंग पर दिखेगा नया LOGO

Mahindra Bolero से जुड़ी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, लीक हुई तस्वीरों में कई नए बदलाव देखने को मिल रहे हैं. कंपनी ने बोलेरो में जो आगे-पीछे और स्टेयरिंग पर नया ट्विन पीक्स लोगो दिया है।

Mahindra's new Bolero coming with the new model, photo leaked

इस बड़े अपडेट के साथ यह ज्यादा अट्रैक्टिव नजर आ रही है। हालांकि इस संबंध में अभी कंपनी की ओर से कोई जानकारी साझा नहीं की गई है।

नई SUV के लिए ऑनलाइन बुकिंग 15 अगस्त से शुरू हुई थी

नई SUV के लिए ऑनलाइन बुकिंग 15 अगस्त से शुरू हुई थी और 30 मिनट के भीतर महिंद्रा को बुकिंग विंडो बंद करनी पड़ी, क्योंकि एसयूवी के लिए 1 लाख बुकिंग हो गई थी।

नई Scorpio के लिए भारत का क्रेज ऐसा रहा है कि बुकिंग पहले से ही बड़े प्रीमियम पर क्लासिफाइड पर बेची जा रही है। नई SUV में मामूली कॉस्मेटिक बदलाव, नए फीचर्स और ज्यादा पावरफुल टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल देखने को मिल सकता है।

महिंद्रा 26 सितंबर से बिल्कुल नई Scorpio-N SUV की डिलीवरी शुरू करने के लिए तैयार है। कंपनी को SUV के लिए 1 लाख बुकिंग भी हो चुकी हैं।

spot_img

Latest articles

ईरान का अमेरिका को अल्टीमेटम, ‘एक फोन कॉल’ से रुक सकता है इजराइल का हमला

Iran and Israel War: ईरान के विदेश मंत्री हुसैन अमीर-अब्दुल्लाहियान ने कहा है कि...

झारखंड में सड़क निर्माण की रफ्तार, 2020-21 से 2024-25 तक बड़ी कामयाबी

Road construction in Jharkhand: झारखंड में सड़क निर्माण ने वित्तीय वर्ष 2020-21 से 2024-25...

रांची में अधिवक्ता भूषण भगत को कार ने मारी टक्कर, जान मारने का आरोप, पुंदाग ओपी में FIR

Ranchi Crime News: रांची में पुंदाग के अधिवक्ता भूषण भगत ने एक कार चालक...

800 करोड़ के GST घोटाले के सभी आरोपी की न्यायिक हिरासत 30 जून तक बढ़ी

Ranchi News: 800 करोड़ रुपये से अधिक के चर्चित जीएसटी घोटाले में मुख्य आरोपी...

खबरें और भी हैं...

ईरान का अमेरिका को अल्टीमेटम, ‘एक फोन कॉल’ से रुक सकता है इजराइल का हमला

Iran and Israel War: ईरान के विदेश मंत्री हुसैन अमीर-अब्दुल्लाहियान ने कहा है कि...

झारखंड में सड़क निर्माण की रफ्तार, 2020-21 से 2024-25 तक बड़ी कामयाबी

Road construction in Jharkhand: झारखंड में सड़क निर्माण ने वित्तीय वर्ष 2020-21 से 2024-25...

रांची में अधिवक्ता भूषण भगत को कार ने मारी टक्कर, जान मारने का आरोप, पुंदाग ओपी में FIR

Ranchi Crime News: रांची में पुंदाग के अधिवक्ता भूषण भगत ने एक कार चालक...