Latest Newsझारखंडझारखंड में मौसम विभाग ने जारी किया Yellow Alert, इन जिलों में...

झारखंड में मौसम विभाग ने जारी किया Yellow Alert, इन जिलों में होगी बारिश और वज्रपात

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: मौसम विभाग ने झारखंड के कुछ जिलों पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, बोकारो, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, रांची में येलो अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों में 11-13 जनवरी तक मेघ गर्जन के साथ हल्की एवं मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है। इस दौरान वज्रपात भी हो सकती है।

आपदा प्रबंधन मंत्री बन्ना गुप्ता ने मंगलवार को बताया कि झारखंड सरकार इसको लेकर सतर्क हैं और विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि इस पर नजर रखा जाए।

विशेष कर इन जिलों के उपायुक्तों को विशेष तौर पर सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है। गुप्ता ने आमलोगों से वर्षा, ओलापात और वज्रपात से बचाव करने की अपील करते हुए कहा कि इस दौरान वे पेड़ के नीचे नहीं रहें।

Meteorological Department has issued Yellow Alert in Jharkhand, there will be rain and lightning in these districts

बिजली के खंभों से दूरी बनाए रखे तथा किसान उक्त अवधि में खेतों में नहीं जाएं।

इससे पहले सोमवार को भी राज्य के कई हिस्सों में बूंदाबांदी हुई। वहीं कई जगहों पर दिनभर बादल छाए रहे।

बादल रहने से रात के तापमान में तीन से पांच डिग्री तक की वृद्धि हुई है। आने वाले दिन में इसमें एक से दो डिग्री री वृद्धि होगी। वहीं दिन के अधिकतम तापमान में कमी आई है।

16 से साफ होगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार12 और 13 जनवरी को भी बारिश होगी। बारिश में 14 जनवरी से कमी आएगी और 15 जनवरी तक छिटपुट बारिश के बीच आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे। मौसम पूर्वानुमान में 16 जनवरी से आसमान साफ हो जाएगा। इसके बावजूद सुबह में कोहरा और धुंध की स्थिति कायम रहेगी।

spot_img

Latest articles

कुमार सानू ने EX वाइफ के खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा

Kumar Sanu Files Defamation Case : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू उर्फ सानू...

हिजाब विवाद के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा हुई और कड़ी

Nitish Kumar's Security Beefed up after Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

नीतीश कुमार ने JDU कोष में दिया एक माह का वेतन

Nitish Kumar Donated one Month's Salary to the JDU fund : बिहार के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से NIT जमशेदपुर के निदेशक ने की मुलाकात

Director of NIT Jamshedpur met Chief Minister Hemant Soren : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant...

खबरें और भी हैं...