MGNREGA घोटाला : CA सुमन कुमार की डिस्चार्ज पीटिशन पर फैसला सुरक्षित

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: मनरेगा घोटाले (MGNREGA scam) की राशि का मनी लाउंड्रिंग मामले (Money Laundering Cases) के आरोपित निलंबित आईएएस पूजा सिंघल (IAS Pooja Singhal) के पति अभिषेक झा (Abhishek Jha) के सीए सुमन कुमार (CA Suman Kumar) की डिस्चार्ज पीटिशन पर अदालत ने मामले में फैसला सुरक्षित रख लिया है।

अदालत इस मामले 17 दिसम्बर को आदेश सुनाएगी। सोमवार को ED के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा (PK Sharma) में दोनों पक्षों की दलीलें पूरी हो गई।

दो नवम्बर को दाखिल किया था डिस्चार्ज पीटिशन

सुनवाई के दौरान ED की ओर कहा गया कि सुमन कुमार के खिलाफ मामले में आरोप गठन के ठोस सबूत है। उसके आवास और कार्यालय में छापेमारी के दौरान ED को बड़ी रकम मिली थी।

सुमन कुमार पर मनरेगा घोटाले की राशि से मनी लाउंड्रिंग (Money Laundering) करने में पूजा सिंघल का साथ देने का आरोप है। सुमन कुमार ने दो नवम्बर को डिस्चार्ज पीटिशन (Discharge Petition) दाखिल किया था।

Share This Article