सांसद संजय सेठ ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लिखा पत्र

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: सांसद संजय सेठ ने मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) को पत्र लिखकर रांची के जगन्नाथपुर में मेले के आयोजन को अनुमति देने का आग्रह किया है।

सांसद सेठ ने मुख्यमंत्री से कहा है कि यह सिर्फ धार्मिक नहीं, बल्कि समाज की आर्थिक गतिविधियों (Economic Activities) का भी केंद्र होता है।

सांसद ने जताया विश्वास

इसलिए इसकी अनुमति दी जानी चाहिए। साथ ही उन्होंने देवघर श्रावणी मेला (Shravani Mela) की अनुमति देने के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद भी कहा है।

सांसद ने मुख्यमंत्री से कहा है कि इस दिशा में पहल की जाए। कोरोना (Corona) के सरकारी निर्देशों का पालन करते हुए मेला की अनुमति दी जाए, ताकि हजारों परिवारों के समक्ष जो रोजी-रोटी का संकट खड़ा है, उसका समाधान  मिल सके।

सांसद ने विश्वास जताया है कि इस दिशा में पहल करते मुख्यमंत्री (Chief Minister) मेला लगाने की अनुमति  प्रदान करेंगे।

Share This Article