HomeUncategorizedमुकेश अंबानी फिर बने एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति, फोर्ब्स की बिलेनियर्स...

मुकेश अंबानी फिर बने एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति, फोर्ब्स की बिलेनियर्स लिस्ट में गौतम अडानी खिसके

Published on

spot_img

Asia’s Richest Person: Reliance Industries के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) एक बार फिर Asia के सबसे धनवान शख्स बन गए हैं।

Asia के सबसे अमीर शख्स के तौर पर गौतम अडानी ने मुकेश अंबानी को पीछे कर दिया था पर एक बार फिर मुकेश अंबानी इस स्थान पर काबिज हो गए हैं।

फोर्ब्स की बिलेनियर्स लिस्ट 2023 (Forbes Billionaires List 2023) में भारत के Mukesh Ambani को 9वां स्थान मिला है और वो Asia के सबसे रईस शख्स के तौर पर सामने आए हैं।

मुकेश अंबानी फिर बने एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति, फोर्ब्स की बिलेनियर्स लिस्ट में गौतम अडानी खिसके- Mukesh Ambani again became Asia's richest person, Gautam Adani slipped in Forbes' Billionaires list

मुकेश अंबानी की कितनी है संपत्ति

दुनिया के सबसे अमीर लोगों की फोर्ब्स बिलेनियर लिस्ट (Forbes Billionaire List) में 65 साल के मुकेश अंबानी 83.4 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 9वें स्थान पर आए हैं।

इस तरह उन्होंने टॉप 10 में एक बार फिर अपनी जगह बनाई है। इस लिस्ट में LVMH के बर्नार्ड अरनॉल्ट (Bernard Arnault) पहले स्थान पर आए हैं और उनकी कुल संपत्ति 211 अरब डॉलर की रही है।

मुकेश अंबानी फिर बने एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति, फोर्ब्स की बिलेनियर्स लिस्ट में गौतम अडानी खिसके- Mukesh Ambani again became Asia's richest person, Gautam Adani slipped in Forbes' Billionaires list

पिछले साल 10वें स्थान पर थे मुकेश अंबानी

फोर्ब्स की इस जानी मानी बिलेनियर लिस्ट में पिछले साल मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) 10वें स्थान पर थे और उनकी नेटवर्थ कुल 90.7 अरब डॉलर पर थी।

इस साल की लिस्ट में मुकेश अंबानी इस समय माइक्रोसॉफ्ट के स्टीव बामर, Google के लैरी पेज और सरगी ब्रिन से आगे हैं। इतना ही नहीं Facebook के मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) और डेल टेक्नोलॉजीज के माइकल डेल से भी आगे बने हुए हैं।

मुकेश अंबानी फिर बने एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति, फोर्ब्स की बिलेनियर्स लिस्ट में गौतम अडानी खिसके- Mukesh Ambani again became Asia's richest person, Gautam Adani slipped in Forbes' Billionaires list

गौतम अडानी को हुआ भारी नुकसान

Adani अमीरों की संपत्ति में भारी गिरावट आई है और Forbes Billionaire List में ये 24वें स्थान पर आ गए हैं। Hindenburg रिसर्च की रिपोर्ट आने के बाद से अडानी समूह की नेटवर्थ में जो गिरावट आई है उसके चलते गौतम अडानी फोर्ब्स के अमीरों की लिस्ट में 24 वें स्थान पर फिसल गए हैं।

24 जनवरी को गौतम अडानी (Gautam Adani) दुनिया के तीसरे सबसे बड़े अमीर थे और उनकी नेटवर्थ 126 अरब डॉलर थी। इसी दिन यानी 24 मार्च को अमेरिका की शॉर्ट सेलर फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च ने अपनी रिपोर्ट निकाली और तब से अडानी समूह के शेयरों में डाउनफॉल शुरू हो गया था।

मुकेश अंबानी फिर बने एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति, फोर्ब्स की बिलेनियर्स लिस्ट में गौतम अडानी खिसके- Mukesh Ambani again became Asia's richest person, Gautam Adani slipped in Forbes' Billionaires list

भारत में अरबपतियों की संख्या बढ़ी

फोर्ब्स की अरबपतियों की ग्लोबल रैंकिंग (Global Ranking) पिछले साल 2,668 से घटकर 2023 में 2,640 हो गई है, भारत (India) में हालांकि अरबपतियों की संख्या 2022 में 166 धनवानों से बढ़कर इस साल (2023) में 169 पर आ गई है।

नेटवर्थ की गणना करने के लिए, Forbes ने 10 मार्च 2023 से स्टॉक की कीमतों और एक्सचेंज रेट्स (Exchange Rates) का इस्तेमाल किया है।

spot_img

Latest articles

जोन्हा फॉल में DPS रांची के संगीत शिक्षक माइकल घोष तेज धार में बहे, NDRF की तलाश जारी

Ranchi News: झारखंड के जोन्हा फॉल में गुरुवार को दोपहर करीब 3:30 बजे एक...

ATS-DSP पर फायरिंग मामले में चंदन साव को झटका, कोर्ट ने जमानत याचिका की खारिज

Ramgarh News: झारखंड के रामगढ़ जिले में ATS के DSP नीरज कुमार और दारोगा...

162 निजी स्कूलों की फटकार के बाद 70,000+ विद्यार्थियों का डाटा यू डायस पोर्टल पर अपडेट

Ranchi News: जिला शिक्षा विभाग की सख्ती के बाद रांची के 162 निजी स्कूलों...

रांची के पिठोरिया में ज्वेलरी शॉप में सेंधमारी, लाखों के सोने-चांदी के गहने चोरी, दीवार तोड़कर घुसे चोर

Ranchi Crime News: रांची के पिठोरिया थाना क्षेत्र के आंबेडकर चौक पर स्थित रणधीर...

खबरें और भी हैं...